777 चार्ली ने अबतक 50 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है। इस फिल्म में डॉग और इंसान की दोस्ती को दिखाया गया है। इस फिल्म को कुछ दिन पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भी देखा था। फिल्म को देखकर बसवराज भावुक हो गए थे और अपने पालतु कुत्ते को याद करने लगे थे। इस फिल्म की कई राजनेता तारीफ कर चुके हैं। फिल्म 25 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है जिसमें डॉग ने भी अपना रोल प्ले किया है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। पहले भी कई फिल्मों में पशु पक्षी साइड रोल प्ले करते नजर आते रहे हैं।
दिल धड़कने दो:- 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म में मेहरा फैमिली की कहानी बताई गई है। इस मेहरा फैमिली का एक खास सदस्य प्लूटो मेहरा होता है। प्लूटो एक कुत्ता होता है और इस फिल्म की कहानी भी प्लूटो ही सुनाता है। खास बात ये है कि फिल्म में प्लूटो की आवाज आमिर खान ने दी है।
लाइफ ऑफ पाई:- 2012 में आई फिल्म लाइफ ऑफ पाई को आपने एक बार तो देखा होगा। इस फिल्म की कहानी एक लड़के और बाघ के रिश्ते पर आधारित है। बता दें कि इस फिल्म में जिस खूंखार बाघ को आपने देखा था उसे सीजीआई तकनीक से बनाया गया था।
हाथी मेरे साथी:- अगर आपने फिल्म हाथी मेरे साथी देखी है तो इस फिल्म में आपको राजेश खन्ना और हाथियों का बॉन्डिंग तो याद ही होगी। ये फिल्म राजेश खन्ना और हाथियों के प्यार पर आधारित है। 1971 में आई इस फिल्म में बिना बोले हाथीयों ने जो करतब कर दिखाए वो शायद ही कोई भूल पाए। इसी तरह फिल्म ‘मैं तेरा दुश्मन हाथी के करतब देख सभी आश्चर्य में पढ़ गए थे।
एंटरटेनमेंट:- अक्षय कुमार की फिल्म इंटरटेनमेंट तो आपको याद होगी। इस पूरी फिल्म का आधार कुत्ता ही होता है। कुत्ते के नाम पर ही फिल्म का नाम ‘इंटरटेनमेंट रखा गया है। फिल्म में अक्षय अपनी पिता की प्रॉपर्टी के लिए लड़ते नजर आते हैं जहां उनके पिता उनकी प्रॉपर्टी उनके कुत्ते के नाम पर कर जाते हैं। ये फिल्म 2014 को रिलीज हुई थी।
हम आपके हैं कौन:- 1994 में आई फिल्म हम आपके हैं कौन में एक साइड रोल टफी ने भी प्ले किया है। इस फिल्म अगर टफी न होता तो शायद फिल्म की हैप्पी एंडिंग न हो पाती। टफी ने सलमान और माधुरी को फिल्म में मिलाने का काम किया है और बेहतरीन साइड आर्टिस्ट का रोल प्ले किया है।
कुली:- 1983 में आई फिल्म ‘कुली में अमिताभ बच्चन का एक डायलॉग था- ‘बचपन से सिर पर अल्लाह का हाथ है, अल्लाह रक्खा मेरे साथ है। यहां अल्लाह रक्खा एक बाज का नाम है जो अमिताभ को दुश्मनों से बचाता है। इस फिल्म में बाज का रोल कितना अहम था इसका अंदाजा फिल्म के पोस्टर से पता चलता है।
मैंने प्यार किया:- ‘कबूतर जा-जा गाने से ही पता चलता है कि इस फिल्म में कबूतर का कितना अहम किरदार था। फिल्म में प्यार की कड़ी के रूप में कबूतर ही है। इतना ही नहीं, क्लाइमैक्स में यह कबूतर विलेन पर अटैक भी करता है। मैनें प्यार किया 1989 में रिलीज हुई थी।
मैं प्रेम की दीवानी हूं:- 2003 में आई इस फिल्म में करीना कपूर और ऋतिक रोशन के साथ-साथ तोता और कुत्ते का भी काफी अहम रोल है। ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म में तोते और कुत्ते की जुगलबंदी ने ऋतिक और करीना कपूर की लाइमलाइट को कम कर दिया।
शोले:- जैसे ही बसंती बोलती है- ‘चल धन्नो, आज तेरी बसंती की इज्जत का सवाल हैÓ, वैसे ही घोड़ी तेजी से दौडऩे लगती है और गब्बर के आदमियों से बसंती को बचाती है। इस फिल्म में तांगे का काफी लंबा सीन है। आपको तो पता ही है कि बिना घोड़े के तांगे की कल्पना ही नहीं की जा सकती है और जिस तरह फिल्म में घोड़े ने धन्नो की बात मानी है वो भी काबिले तारीफ है। शोले 1975 में रिलीज हुई थी।