शरीर को बेहतर तरीके से काम करते रहने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इसके लिए हमें उन आहारों के चयन करने की सलाह दी जाती है जो आसानी से तमाम तरह के विटामिन्स, प्रोटीन, खनिजों की पूर्ति कर सकें। पर क्या सभी लोगों को आहार के माध्यम से शरीर के लिए जरूरी ये सभी पोषक तत्व मिल पाते हैं? जवाब है- नहीं।
अध्ययनों और रिपोर्ट से पता चलता है कि उत्तर भारत की 47 प्रतिशत आबादी में विटामिन बी12 की कमी है। भारत में 70 प्रतिशत से अधिक वयस्कों, विशेषकर महिलाओं में विटामिन बी12 की कमी देखी जाती रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, विटामिन बी-19 की कमी के कारण शरीर में कई तरह की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। विटामिन बी-12 (आमतौर पर फोलेट कहा जाता है) की कमी से एनीमिया होने का जोखिम रहता है। इस स्थिति में अत्यधिक थकान, ऊर्जा की कमी (सुस्ती), सांस फूलने, बेहोशी, सिरदर्द जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। विशेषज्ञ बताते हैं आहार में कुछ चीजों को शामिल करके आसानी से इस विटामिन की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि इसके लिए किन चीजों का सेवन किया जाना चाहिए?
डेयरी उत्पाद से प्राप्त करें विटामिन बी-19
दूध और अन्य डेयरी उत्पाद जैसे कि दही और पनीर, प्रोटीन के साथ-साथ विटामिन-बी 12 और कई अन्य प्रकार के खनिजों का अच्छा स्रोत होते हैं। एक कप (240 मिली) दूध से विटामिन बी12 की दैनिक 46 प्रतिशत आवश्यकताओं की पूर्ति की जा सकती है। इसके अलावा 100 ग्राम पनीर में 800 एमजी विटामिन-बी12 होता है। विशेषज्ञ कहते हैं आहार में डेयरी उत्पादों को शामिल करके आप इसकी कमी को दूर कर सकते हैं।
मशरूम के फायदे
मशरूम कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, इससे विटामिन बी-12 भी प्राप्त किया जा सकताहै। 100 ग्राम मशरूम से 5.6 माइक्रोग्राम की मात्रा में इसकी पूर्ति की जा सकती है। इसके अलावा आहार में मशरूम को शामिल करना प्रोटीन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। शाकाहारी लोगों के लिए मशरूम खाना विशेष लाभकारी माना जाता है।
अंडे सेहत के लिए फायदेमंद
अंडों को सामान्यतौर पर इसके प्रोटीन के लिए जाना जाता है पर क्या आप जानते हैं कि 100 ग्राम अंडे आपके विटामिन-बी12 की दैनिक 46 जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। शोध से पता चला है कि अंडे की जर्दी में अंडे की सफेदी की तुलना में विटामिन बी12 का स्तर अधिक होता है। अंडे की जर्दी में मौजूद बी12 को अवशोषित करना भी शरीर के लिए आसान होता है। आहार में अंडों को जरूर शामिल करना चाहिए।
विटामिन बी-12 वाले फल
कई प्रकार के फलों में भी विटामिन बी-12 की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। जैसे सेब बी12 के अलावा एंटीऑक्सीडेंट, फ्लेवोनोइड्स और फाइबर से भी भरपूर होता है। इसी तरह से केला भी विटामिन-बी12 से भरपूर फलों में से एक है। अनानास, अंजीर में भी इस पोषक तत्व की मात्रा पाई जाती है। आहार में इन फलों को शामिल करना आपके लिए विशेष लाभप्रद हो सकता है।