नॉर्थ ईस्ट से आने वाले एक्टर्स को कभी बॉलीवुड में वो जगह और पॉपुलैरिटी नहीं मिली जो सेलेब्स को आमतौर पर मिलती है। नेटफ्लिक्स की फिल्म एक्सोन में इसे काफी अच्छे से दिखाया भी गया है। लेकिन जब नॉर्थ ईस्ट की बॉक्सर मैरी कॉम पर फिल्म बनाने की बात हुई तब बिना किसी भेदभाव को सोचे मैरी कॉम पर ये फिल्म बना ली गई। हाल ही में आई फिल्म अनेक में भी नॉर्थ ईस्ट के लोगों को होने वाली परेशानियों को भी काफी अच्छे से दिखाया गया है। हालांकि, अब धीरे-धीरे बॉलीवुड में ट्रेंड बदल रहा है और बॉलीवुड में नॉर्थ ईस्ट एक्टर्स को भी जगह मिलने लगी है। तो चलिए आज जानते हैं नॉर्थ ईस्ट से आए बॉलीवुड एक्टर्स के बारे में।
डैनी डेन्जोंगपा- बॉलीवुड में निगेटिव रोल की बात की जाए तो डैनी डेन्जोंगपा का नाम जरूर जुबां पर आ जाता है। अपनी बुलंद आवाज और जबरदस्त एक्टिंग से उन्होंने लोगों के दिलों को जीता है। डैनी डेन्जोंगपा ने निगेटिव रोल के साथ पॉजिटिव रोल भी किए हैं। डैनी 80 से 90 के दशक तक मशहूर विलेन रहे। उन्होंने पापी, बंदिश और द बर्निंग ट्रेन जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। डैनी डेन्जोंगपा सिक्किम के गैंगटोक से आते हैं। वो हाल ही में आई फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी में भी नजर आए थे। डैनी को भारत के सर्वोच्च सम्मान पद्मश्री से भी नवाजा जा चुका है। फिलहाल डैनी सिक्किम में रहते हैं और वहीं से अपनी बीयर कंपनी मैनेज करते हैं।
एंड्रिया केविचुसा- एंड्रिया पेशे से एक मॉडल हैं, उन्होंने 15 साल की उम्र से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। एंड्रिया ने सब्यसाची, के ब्यूटी बॉय कटरीना जैसे बहुत से वेंचर में काम भी किया है। अगर हम एंड्रिया की सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 132हजार फॉलोवर्स हैं। एंड्रिया ने हाल ही में आई फिल्म अनेक से बॉलीवुड़ डेब्यू किया है।
पत्रलेखा- पत्रलेखा शिलांग से हैं और साथ ही साथ वो फेमस एक्टर राजकुमार राव की पत्नी हैं। पत्रलेखा बतौर एक्ट्रेस भी काफी अच्छी हैं उन्होंने फिल्म सिटीलाइट्स और लव गेम्स में काम किया है जिसके लिए उनकी काफी तारीफें भी हुईं। फिलहाल पत्रलेखा के पास 3 फिल्मों के प्रोजेक्ट्स हैं जिनमें वो व्यस्त हैं।
चुम दरांग- चुम अरुणाचल प्रदेश से आती हैं। इनके करियर की शुरुआत मॉडलिंग से हुई थी। चुम ने इसी साल रिलीज हुई फिल्म बधाई दो से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की है। ये फिल्म समलैंगिकता पर आधारित थी जिसमें चुंग ने भूमि पेडनेकर के पार्टनर की भूमिका निभाई थी। चुम के इंस्टाग्राम पर 105 हजार फॉलोअर्स हैं।
आदिल हुसैन- बॉलीवुड में आदिल ने बंगाली फिल्म इती श्रीकांता से अपना एक्टिंग डेब्यू किया। इस फिल्म में आदिल के अपोजिट सोहा अली खान थीं। इसके बाद 2009 में आई फिल्म कमीने से उनकी बॉलीवुड में एंट्री हुई। इस फिल्म में आदिल ने कैमियो रोल किया था। आदिल लाइफ ऑफ पाई और इंग्लिश विंग्लिश जैसी फिल्मों में नजर आए हैं। आदिल गोलपारा के रहने वाले हैं उन्होंने 18 साल की उम्र में अपना घर छोड़ दिया था। आदिल ने एक्टिंग के साथ-साथ स्टैंडअप कॉमेडियन का भी काम किया है।
दीपानिता शर्मा- दीपानिता असम की रहने वाली हैं। दीपानिता 1998 में मिस इंडिया कॉन्टेस्ट के फाइनल फाइव में आकर लाइम लाइट में आई थीं। उन्होंने लेडीज वर्सेज रिकी बहल, पिज्जा जैसी बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। दीपानिता MTV के शो लाइफ नहीं है लड्डू में लीड रोल निभा चुकी हैं। साथ ही दीपानिता ने कई पॉपुलर ब्रॉन्ड्स के लिए रैम्प वॉक भी किया है।
लिन लेशराम- लिन इंडियन मॉडल, एक्ट्रेस और बिजनेसवुमन हैं जो मणिपुर से आती हैं। लिन ने फिल्म मैरीकॉम के लीड रोल के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन ये रोल प्रियंका चोपड़ा को ऑफर किया गया और इस फिल्म में लिन ने मैरी कॉम की सहेली का रोल प्ले किया। लिन ने फिल्म ओम शांति ओम से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। जिसके बाद रंगून और उमरिया जैसी फिल्मों में भी नजर आईं।
गीतांजलि थापा- गीतांजलि सिक्किम की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। गीतांजलि एक नेशनल अवॉर्ड एक्ट्रेस हैं। उन्हें फिल्म लियर्स डाइस में बेहतरीन एक्टिंग के लिए 2013 में नेशनल अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। उन्होंने फिल्म टीना की छाबी से बॉलीवुड डेब्यू किया था। उसके बाद उन्होंने फिल्म ट्रैप्ड और बॉयोस्कोपवाला में भी काम किया।
बिजौ थांगजाम- बिजौ इम्फाल के रहने वाले हैं। बिजो पेशे से एक्टर, सिंगर और आर्ट डायरेक्टर हैं। अगर आपने यूट्यूब की फेमस सीरीज एस्पिरेंट्स देखी है, तो इसमें आपने बिजौ को जरूर देखा होगा। बिजौ ने ‘जामुन, ‘पेनल्टी, ‘1962: द वॉर इन द हिल्स में भी काम किया है।
मैरेम्बम रोनाल्डो सिंह- मणिपुर में जन्मी मैरेम्बम न सिर्फ नॉर्थ ईस्ट इंडिया बल्कि ट्रांसजेंडर कम्यूनिटी को भी रिप्रजेंट करती हैं। मैरेम्बम ने वेब सीरीज पाताल लोक से एक्टिंग डेब्यू किया था। इस सिरीज में उन्होंने एक चीनी ट्रांसजेंडर लड़की का रोल प्ले किया था जिसके माध्यम से उन्होंने समाज में ट्रांसजेंडर्स को होने वाली सम्स्याओं को सबके सामने प्रस्तुत किया था।