ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: निजी कंपनियां भी चलाएंगी भारत गौरव ट्रेनें, रेल मंत्री ने बताया- कितना होगा किराया और कैसे मिलेगी सुविधा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

निजी कंपनियां भी चलाएंगी भारत गौरव ट्रेनें, रेल मंत्री ने बताया- कितना होगा किराया और कैसे मिलेगी सुविधा

By @dmin
Published: November 23, 2021
Share
नए आईटी मंत्री ने 'कू' पर की पहली पोस्ट, कहा- नए नियम सोशल मीडिया को यूजर्स के लिए बनाएंगे सुरक्षित
नए आईटी मंत्री ने 'कू' पर की पहली पोस्ट, कहा- नए नियम सोशल मीडिया को यूजर्स के लिए बनाएंगे सुरक्षित
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। रेल मंत्री अश्विनी वैष्ण ने भारत गौरव ट्रेनों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि भारत गौरव ट्रेनों का संचालन आईआरसीटीसी के अलावा निजी कंपनियां भी कर सकेंगी। रेल मंत्री ने कहा कि ‘Óहमने ‘भारत गौरव’ ट्रेनों के लिए 180 से अधिक ट्रेनों का आवंटन किया है और 3033 कोचों की पहचान की है। इसके लिए आज से ही आवेदन लेने शुरू किए जाएंगे। देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रेलवे ने इन ट्रेनों की शुरुआत की है। इसी के तहत हाल ही में रामायण एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत की गई थी, जो भगवान राम से जुड़े तीर्थ स्थानों के लोगों को दर्शन कराएंगी। इस महीने की शुरुआत में ही रेल मंत्री ने इनके बारे में बताते हुए कहा था, ‘भारत गौरव ट्रेनों का संचालन लोगों को भारत की संस्कृति, परंपरा और विविधता से परिचय कराने के लिए किया जा रहा है।

We've allocated over 180 trains for ‘Bharat Gaurav’ trains & 3033 coaches identified. We'll start taking applications from today. We've received good response. Stakeholders will modify & run the train & Railways will help in maintenance, parking & other facilities: Railways Min pic.twitter.com/Hpw90xnzu3

— ANI (@ANI) November 23, 2021

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत गौरव ट्रेनों के संचालन से रेलवे की आय में भी इजाफा हो सकेगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल थीम बेस ट्रेनों के संचालन के लिए हमने 150 रेलगाडिय़ों और 3000 से ज्यादा कोच की पहचान की है। यात्री और मालवाहक ट्रेनों के बाद रेलवे अब टूरिज्म सेक्टर में भी एंट्री कर रहा है। भारत गौरव ट्रेनों के जरिए लोग देश की परंपरा, इतिहास और संस्कृति के बारे में जान सकेंगे। इसके लिए आज से ही आवेदनों की शुरुआत हो रही है। मीडिया से बात करते हुए वैष्णव ने कहा, ‘हमारे इस नए प्रस्ताव के तहत यदि कोई ऑपरेटन किसी स्टेशन पर ट्रेन को पार्क करना चाहता है तो उसे वह सुविधा मिलेगी। इसके अलावा खान-पान की सुविधा भी वे अपने हिसाब से तय कर सकेंगे।

कंपनियां जरूरत के मुताबिक देंगी ट्रेनों का ऑर्डर
रेल मंत्री ने कहा कि इस प्रस्ताव में काफी लोगों ने रुचि दिखाई है। उन्होंने इस बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि मेक माई ट्रिप, राजस्थान डिपार्टमेंट ऑफ टूरिज्म या फिर ओडिशा टूरिज्म समेत कोई भी विभाग या कंपनी अपने मुताबिक ट्रेनें ले सकते हैं और उनका संचालन कर सकते हैं। संस्थाओं को अपने प्लान के मुताबिक ट्रेनों के संचालन की अनुमति होगी। उन्होंने कहा कि कंपनियां ट्रेनें चलाएंगी, जबकि रेल मंत्रालय उन्हें मेंटनेंस, वॉटर सप्लाई और खाने के लिए कच्चे माल की सप्लाई जैसी सेवाएं मुहैया कराएगा।

रेल मंत्री ने बताया, कैसे तय होगा इन ट्रेनों का किराया
किराये के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि टूर ऑपरेटर्स की ओर से इसे तय किया जाएगा, लेकिन अत्यधिक वसूली नहीं की जा सकेगी। ऐसा कुछ होने पर रेल मंत्रालय की ओर से इसमें दखल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन ट्रेनों में तेजस, वंदे भारत समेत किसी भी कैटिगरी के कोच का इस्तेमाल किया जा सकेगा। ऑपरेटर्स की मांग के आधार पर इन्हें मुहैया कराया जाएगा। ट्रेन के कोचों और सुविधाओं के मुताबिक किराये में भी अंतर होगा।

उच्च स्तरीय बैठक में सीएम भूपेश बघेल ने कहा: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी हो कोरोना पीडि़तों के इलाज… सभी जिलों को फंड जारी करने का भी निर्देश
Video : क्रिकेटर पृथ्वी शाह ने बीच सड़क पर की मारपीट, सोशल मीडिया पर Video वायरल
Big News : LoC पर सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में पांच आतंकी ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद
अंधे कत्ल का खुलासा : हत्या के बाद शव को जंगल में ठिकाने लगाया, प्रेमी निकला कातिल… सामने आई यह वजह
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकमान्य तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर किया नमन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल स्कूल-कॉलेज में कोरोना का विस्फोट, 53 छात्राएं और 22 MBBS स्टूडेंट्स कोविड पॉजिटिव
Next Article जो बनना था वह बन गया, एक चाहत अभी बाकी है वह भी होगी पूरी-टीएस सिंहदेव स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कोरोना वैक्सीन के बूस्टर डोज के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिख उचित निर्णय लेने किया अनुरोध

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?