ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम उद्धव के मंत्री ने उड़ाई कोरोना नियमों की धज्जियां, पुलिस ने भांजी लाठियां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

सीएम उद्धव के मंत्री ने उड़ाई कोरोना नियमों की धज्जियां, पुलिस ने भांजी लाठियां

By @dmin
Published: February 23, 2021
Share
सीएम उद्धव के मंत्री ने उड़ाई कोरोना नियमों की धज्जियां, पुलिस ने भांजी लाठियां
सीएम उद्धव के मंत्री ने उड़ाई कोरोना नियमों की धज्जियां, पुलिस ने भांजी लाठियां
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। महाराष्ट्र में जहां कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं वहीं राज्य के मंत्री नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। ताजा वाकया है शिवसेना के नेता और महाराष्ट्र के वन मंत्री संजय राठौड़ की जिन्होंने आज यानि मंगलवार को हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ के साथ वाशिम पहुंचे। इस दौरान किसी ने भी शारीरिक दूरी का ध्यान नहीं रखा और कइयों ने तो मास्क भी नहीं पहन रखी थी। स्थिति जब नियंत्रण से बाहर चली गई तब पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी।

महाराष्ट्र के कई जिलों में लॉकडाउन
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है। वहीं नागपुर सात मार्च तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। पुणे में भी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को छोड़कर बाकी लोगों के घर से निकलने पर रोक है। महाराष्ट्र के चार अन्य जिलों अकोला, वाशिम, बुल्ढाड़ा और यवतमाल में भी पाबंदियां लगाई गई हैं। केंद्र सरकार ने प्रभावित राज्यों को आरटी-पीसीआर जांच में तेजी लाने को कहा है।

जरूरी सामन की दुकानों को छोड़कर सब बंद 
राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जरूरी सामान की दुकानों को छोड़कर लॉकडाउन में सभी दुकानें, सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थान, कोचिंग सेंटर, ट्रेनिंग स्कूल बंद रहेंगे। लोगों को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक ही सामान खरीदने की छूट होगी।

मुख्यमंत्री ने बुलाई आपात बैठक
महाराष्ट्र में बढ़ते मामलों के मद्देनजर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आपात बैठक बुलाई है। इसमें बीएमसी और प्रशासनिक अफसर मौजूद रहेंगे। बैठक में कोविड-19 की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं।

विशेष : राहुल के साहस को सलाम…वह कमजोर कैसे हो सकता है ?
Breaking News : जशपुर में सल्लु राजवाडे के घर मिला नक्सल पर्चा, पीएलएफआई संगठन का नाम… जांच में जुटी पुलिस
आमनेर नदी की वजह से छह गांवों का संपर्क टूटा, राहत की तैयारियां देखने पहुंचे कलेक्टर…. महमरा में शाम तक 10 फीट के ऊपर पहुंचा पानी
पोला तिहार पर सीएम बघेल ले किया उफरा-रवेली सेतु का लोकार्पण, खारून नदी पर बना है यह पुल
दुर्ग एसपी ने ली अधिकारियों की बैठक, त्यौहारों के बंदोबस्त के लिए चौकस रहने दिए निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई इस्पात संयंत्र में हादसे के बाद पुलिस ने मानी सुरक्षा में लापरवाही: बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ अपराध दर्ज… एफआईआर में इनके भी नाम शामिल बीएसपी टाउनशिप में थर्ड पार्टी अलॉटी को बकाया बिलों के भुगतान पर 27 फरवरी तक मिलेगी छूट…. 1 मार्च से एमनेस्टी स्कीम होगी बंद…. बकायादारों को नहीं मिलेगी छूट
Next Article टूलकिट मामला: दिशा रवि को एक लाख के मुचलके पर अदालत ने दी जमानत टूलकिट मामला: दिशा रवि को एक लाख के मुचलके पर अदालत ने दी जमानत

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?