ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नए साल में आईआरसीटीसी में दिखेगा बदलाव: एक मिनट में बुक होंगे 10,000 टिकट
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ के 6 जिलों के 312 वैद्यों का प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य
October 4, 2026
घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव
October 3, 2026
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती
October 3, 2026
एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बोले- कवर्धा की बेटी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान
October 3, 2026
दस दिन बाद सुलझा हत्या का मामला, बकाया पैसे के विवाद में लकड़ी के फाड़े से किया था वार
October 3, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

नए साल में आईआरसीटीसी में दिखेगा बदलाव: एक मिनट में बुक होंगे 10,000 टिकट

By @dmin Published December 31, 2020
Share
IRCTC will see changes in new year: 10,000 tickets will
IRCTC will see changes in new year: 10,000 tickets will
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने अपनी वेबसाइट को कुछ नए फीचर्स के साथ अपग्रेड किया है। नई वेबसाइट को नेक्स्ट जेनरेशन नाम दिया गया है। नई वेबसाइट को लेकर दावा है कि तत्काल टिकट की बुकिंग के दौरान ऐन मौके पर वेबसाइट हैंग नहीं होगी। इसके अलावा एक मिनट में 10,000 टिकटों की बुकिंग की जा सकेगी। नई वेबसाइट पर एक साथ 5,00,000 लोग लॉगिन कर सकेंगे, पहले यह संख्या 40,000 थी। नई वेबसाइट एक जनवरी 2021 से लाइव हो जाएगी।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट का इंटरफेस पूरी तरह से बदल गया है। इसके अलावा फॉन्ट आदि में भी बदलाव किए गए है। पुरानी साइट के होम पेज पर जहां बुक योर टिकट लिखा था, वहीं अब नई साइट पर बुक टिकट बड़े अक्षरों में लिखा हुआ मिलेगा। साथ ही पीएनआर स्टेटस और चार्ट के बारे में जानकारी मिल जाएगी। नई वेबसाइट पर लॉगिन से पहले ही आपको जेनरल या तत्काल के विकल्प को चुनने के साथ श्रेणी क्लास को चुनने का भी ऑप्शन मिल जाएगा। 
पुराने वेबसाइट में पहले मास्टर लिस्ट से पैसेंजर की डीटेल को चुनना पड़ता था, जबकि अब अपने आप मास्टर लिस्ट आपके सामने सर्च रिजल्ट की तरह आ जाएगी जिनमें से आप पैसेंजर को चुन सकेंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि पैसेंजर की डीटेल को भरने में जाया होने वाला आपका समय बचेगा और आप तेजी से टिकट बुक कर पाएंगे। इसके अलावा आप नई वेबसाइट के जरिए किसी स्टेशन पर कमरे की बुकिंग टिकट के साथ ही कर सकेंगे। नई वेबसाइट को काफी फास्ट बनाया गया है जिसका अनुभव आप खुद लॉगिन करके कर सकते हैं।
83 फीसदी रेलवे टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन
फिलहाल करीब 83 फीसदी रेलवे टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट से हो रही है, लेकिन सरकार की कोशिश है कि इसे 100 फीसदी किया जाए। इसी वजह से आईआरसीटीसी की वेबसाइट के अपग्रेडेशन को लेकर लगातार काम हो रहा है। नई वेबसाइट इसी प्रयास का एक हिस्सा है।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ के 6 जिलों के 312 वैद्यों का प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य

घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती

एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बोले- कवर्धा की बेटी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान

दस दिन बाद सुलझा हत्या का मामला, बकाया पैसे के विवाद में लकड़ी के फाड़े से किया था वार

@dmin December 31, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीबीआई ने टीएमसी नेता के परिसर पर मारा छापा, विजयवर्गीय ने ममता के भतीजे पर कसा तंज सीबीआई ने टीएमसी नेता के परिसर पर मारा छापा, विजयवर्गीय ने ममता के भतीजे पर कसा तंज
Next Article अर्थव्यवस्था दस गुना बढ़ी लेकिन आर्थिक सुधारों का सभी को नहीं मिला लाभ-मुकेश अंबानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर चीन का कारोबारी बना एशिया का सबसे अमीर शख्स, इतनी है संपत्ति
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?