ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऑपरेशन सुरक्षा : भिलाई में यातायात पुलिस की बाइक रैली, सेंट्रल एवेन्यू रोड घोषित हुआ “हेलमेट अनिवार्यता ज़ोन”
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

ऑपरेशन सुरक्षा : भिलाई में यातायात पुलिस की बाइक रैली, सेंट्रल एवेन्यू रोड घोषित हुआ “हेलमेट अनिवार्यता ज़ोन”

By Mohan Rao
Published: October 30, 2025
Share
SHARE

भिलाई। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ऑपरेशन सुरक्षा के तहत यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा नियंत्रण कक्षभिलाई से हेलमेट अनिवार्यता एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य समाज एवं आमजन के मध्य हेलमेट पहनने की अनिवार्यता  तथा यातायात नियमों के पालन के महत्व को रेखांकित करना रहा।

रैली के दौरान यातायात पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों ने शहरवासियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सड़कों पर बैनर, पोस्टर  एवं अपील संदेशों के माध्यम से सुरक्षा का संदेश दिया। नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वयं एवं अपने परिजनों की सुरक्षा के लिए हेलमेट को जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाएं और सभी यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करें।

यह रैली भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू रोड से गुजरी, जो शहर के प्रमुख ग्रे स्पॉट्स (दुर्घटना संभावित स्थल) को जोड़ती है। इन स्थलों पर दुर्घटनाओं की आशंका अधिक होने से सेंट्रल एवेन्यू रोड को “हेलमेट अनिवार्यता ज़ोन” घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में निरंतर बिना हेलमेट वाहन चालकों के विरुद्ध सघन चालानी कार्यवाही की जा रही है। यातायात पुलिस द्वारा इस क्षेत्र को एक रोड सेफ्टी केस स्टडी  के रूप में विकसित किया गया है, जिसमें यह प्रदर्शित किया गया है कि इंजीनियरिंग (Engineering) एवं एन्फोर्समेंट (Enforcement) के समन्वित प्रयासों से सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सकती है। इस दिशा में यातायात पुलिस ने भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) प्रबंधन एवं नगर निगम भिलाई के सहयोग से सेंट्रल एवेन्यू रोड पर ट्रैफिक सिग्नल, निगरानी कैमरे, रोटरी, एवं हाई मास्ट लाइटें स्थापित कर सड़क सुरक्षा अधोसंरचना (infrastructure) को सुदृढ़ किया है।

इन प्रयासों के परिणामस्वरूप सड़क दुर्घटनाओं में स्पष्ट रूप से कमी दर्ज की गई है। वर्ष 2024 एवं वर्ष 2025 (अक्टूबर तक) के तुलनात्मक आंकड़ों के अनुसार सेक्टर-1 मुर्गा चौक दुर्घटनामुक्त, 7 मिलियन चौक पूर्ण नियंत्रण, सेल परिवार चौक सुधार दर्ज, रेल चौक, सेक्टर-6 दुर्घटनामुक्त, सेक्टर-9 चौक दुर्घटनाओं में 67% कमी और 25 मिलियन चौक       पर दुर्घटनाओं में 80% कमी दर्ज की है। उपरोक्त आंकड़े यह प्रमाणित करते हैं कि सड़क इंजीनियरिंग सुधार, निरंतर एन्फोर्समेंट एवं सक्रिय जनजागरूकता अभियानों के संयुक्त प्रभाव से भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू रोड पर दुर्घटनाओं की दर में उल्लेखनीय कमी आई है। यातायात पुलिस, जिला दुर्ग सभी नागरिकों से निवेदन करती है कि वे स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा हेतु हेलमेट सदैव पहनें, यातायात नियमों का पालन करें एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

छत्तीसगढ़ के हमर लैब की देश भर में तारीफ, देश के कई अस्पतालों में इस तरह का लैब नहीं-डॉ अतुल गोयल
स्व. मोतीलाल वोरा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम बघेल… कहा सरलता व सीखने की अद्भुत क्षमता के धनी थे वोरा जी
shreekanchanpath 120 # 12 February 2025
पंजाब में बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई : दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को किया ढेर, दो एके- 47 व 22 किलो हेरोइन बरामद
खेत में पड़ा मिला युवक का शव, चेहरे पर चोट के निशान, हत्या कर फेंकने की आशंका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बीएसएफ का आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम, तीसरा और चौथा जत्था देहरादून व चंडीगढ़ के लिए रवाना
Next Article उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बस्तर में किया रेडी-टू-ईट इकाई का उद्घाटन, बस्तर में महिलाओं को मिली जिम्मेदारी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?