ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टेबाजी, पुलिस की गिरफ्त में आए 4 सटोरिए
Share
Notification Show More
Latest News
वन्यजीव सप्ताह : कला और रचनात्मक गतिविधियों से विद्यार्थियों ने दिखाई पर्यावरण के प्रति जागरूकता
October 9, 2026
बस्तर में पुनर्वास और स्वावलंबन की मिसाल बना ‘पण्डुम कैफ़े’, केंद्रीय सहकारिता सचिव ने की सराहना
October 9, 2026
कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की बड़ी पहल, चार संस्थाओं के साथ एमओयू
October 9, 2026
भिलाई-दुर्ग में  दुर्गोत्सव और गरबा आयोजनों के लिए पुलिस-प्रशासन ने जारी किए कड़े दिशा-निर्देश
October 9, 2026
मुख्यमंत्री साय की पहल से जशपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की पहल, कंडोरा में शुरू होगा फिजियोथेरेपी कॉलेज
October 9, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टेबाजी, पुलिस की गिरफ्त में आए 4 सटोरिए

By Mohan Rao Published September 23, 2025
Share
भारत पाक मैच में सट्टेबाजी करने वाले पकड़ाए
SHARE

भिलाई। एशिया कप 2025 के दौरान भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को खेले गए मैच में भिलाई से ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा था। पुलिस को भनक लगी और रेड करने पर चार सटोरिए पकड़ाए। इनके पास से 32 हजार 500 रुपए नगदी सहित मोबइल में लाखों रुपए के सट्टेबाजी का हिसाब किताब मिला। साथ ही पुलिस ने मौके से 4 मोबाइल फोन भी जब्त किए। यहां पर सटोरियों द्वारा uncle.Betg एप्लिकेशन का उपयोग किया जा रहा था। यही नहीं आरोपी गुरू नामक एप का उपयोग कर सट्टा बाजार का भाव चेक करते थे। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है।

दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि जयंती स्टेडियम सिविक सेंटर में 04 व्यक्ति बैठकर भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच में सट्टे का हिसाब कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर मौके से 4 सटोरियों को पकड़ा। पूछताछ पर अपना नाम अनिल सिंह साही उर्फ झमरू निवासी रुआबांधा बस्ती, मयंक गावड़े निवासी सेक्टर 05 सड़क 26, सत्यम साहू निवासी मकान नंबर 49एफ, रिसाली सेक्टर तथा निखिल साहू निवासी रुआंबांधा यादव चौक बताया।

आरोपीगण से पूछताछ पर उन्होंने बताया कि उनके द्वारा आनलाईन सट्टा एप्लीकेशन  uncle.Betg के माध्यम से सट्टेबाजी किया जा रहा था एवं क्रिकेट सट्टा का भाव देखने के लिए क्रिकेट लाईन गुरू नामक एप्लीकेशन का उपयोग किया जा रहा था। यह आनलाईन सट्टा एपलीकेशन प्लेटफार्म उन्हें दुर्ग निवासी हर्ष देवांगन, रवि सोनकर एवं भुनेश्वर चंद्राकर नामक सट्टेबाजों से खरीदा गया। जिसे इन लोगों ने अपने मोबाइल मे इंस्टॉल कर उसके द्वारा सट्टेबाजी किया जा रहा था।

चारों सटोरियों के पास से पुलिस ने 32,500 रुपए एवं आनलाईन सट्टेबाजी में प्रयुक्त 04 मोबाइल जुमला कीमती लगभग 2,50,000 रुपए तथा मोबाइल से लाखों रुपए के सट्टेबाजी संबंधी हिसाब किताब प्राप्त हुए हैं। सटोरियों के खिलाफ धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधीनियम 2022 कि धारा 6,7 धारा 112 बीएनएस कायम किया जाकर प्रकरण में उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण में आरोपी द्वारा संगठित होकर अपराध घटित किया जाना पाए जाने से बीएनएस की धारा 112 भी जोड़ी गई है एवं प्रकरण में फरार आरोपीगण की पतासजी की जा रही है।

यह हैं गिरफ्तार आरोपी

  • अनिल सिंह साही उर्फ झमरू पिता स्व. हरजीत सिंह उम्र 32 वर्ष साकिन रूआंबांधा बस्ती जयस्तंभ चैक गुप्ता होटल के पास भिलाई।
  • मयंक गावड़े पिता बाबूराव गावड़े उम्र 32 वर्ष साकिन सेक्टर 05, सड़क 26, क्वाटर 05ए भिलाई।
  • सत्यम साहू पिता ए.के. साहू उम्र 24 वर्ष साकिन मकान नंबर 49एफ, रिसाली सेक्टर थाना नेवई।
  • निखिल साहू पिता कुशल साहू उम्र 22 वर्ष साकिन रूआंबांधा यादव चैक संदीप किराना स्टोर के पीछे भिलाई नगर।

You Might Also Like

वन्यजीव सप्ताह : कला और रचनात्मक गतिविधियों से विद्यार्थियों ने दिखाई पर्यावरण के प्रति जागरूकता

बस्तर में पुनर्वास और स्वावलंबन की मिसाल बना ‘पण्डुम कैफ़े’, केंद्रीय सहकारिता सचिव ने की सराहना

कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की बड़ी पहल, चार संस्थाओं के साथ एमओयू

भिलाई-दुर्ग में  दुर्गोत्सव और गरबा आयोजनों के लिए पुलिस-प्रशासन ने जारी किए कड़े दिशा-निर्देश

मुख्यमंत्री साय की पहल से जशपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की पहल, कंडोरा में शुरू होगा फिजियोथेरेपी कॉलेज

Mohan Rao September 23, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article धमतरी के कुरूद विधानसभा क्षेत्र को मिला विकास का महा-उपहार, सीएम साय ने दी 245 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
Next Article सीनियर नेशनल बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ की टीमें घाषित, तमिलनाडू होगी प्रतियोगिता

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?