ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजधानी में दिन दहाड़े लूट, कारोबारी की कार रुकवाकर चाकू-कट्टा अड़ाया, अंगूठी व कैश लूट ले गए बदमाश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

राजधानी में दिन दहाड़े लूट, कारोबारी की कार रुकवाकर चाकू-कट्टा अड़ाया, अंगूठी व कैश लूट ले गए बदमाश

By Mohan Rao
Published: August 11, 2025
Share
रायपुर में लूट
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर में सोमवार को दिन दहाड़े कारोबारी से लगभग 15 लाख की लूट हो गई। बदमाशों ने कारोबारी की कार रुकवाई और चाकू-कट्टा अड़ाते हुए तीन अंगूठियां उतरवाई और बैग लेकर रफूचक्कर हो गए। सुनसान जगह पर दिन दिहाड़े हुई इस लूट के बाद पुलिस महकमें हड़कंप मच गया। मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 12 बजे कारोबारी चिराग जैन से लूट हुई। चिराग जैन की रेलवे स्टेशन के पास बोरवेल पार्ट्स की दुकान है। वह विधानसभा इलाके में अपने घर से दुकान के लिए निकला था। कारोबारी कार में सड्डू इलाके में पहुंचा। सुनसान जगह पर 3 युवक बाइक पर कार के सामने आ गए। चिराग जैन ने अपनी गाड़ी रोक दी। बाइक सवार उतरे और चिराग जैन को पकड़ कर कट्टा और चाकू अड़ा दिया। बदमाशों ने ने कार में रखे हुए 15 लाख रुपए कैश लूट लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके हाथ में पहनी 3 सोने की अंगूठियां को भी उतरवा लिया। फिर आरोपी मौके से भाग गए।

पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में कारोबारी चिराग जैन ने बताया कि पैसे बिजनेस के थे, जिसे वह दुकान लेकर जा रहा था। उसने यह भी बताया कि लूटने वालों में से एक ने नकाब लगा रखा था वहीं दो के चेहरे खुले थे। इन दोनों को देखकर वह पहचान लेगा। कारोबारी की शिकायत के बाद पुलिस घटना स्थल पहुंची और आसपास के सीसी टीवी फुटेज भी देखे। पंडरी थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस घटनास्थल पर जाकर पूछताछ कर रही है। साथ ही आसपास के CCTV कैमरों की जांच भी की जा रही है। जल्द ही बदमाश पकड़े जाएंगे।

प्राकृतिक गुलाल की खुशबू से महकेगा शहर, समूह की महिलाओं ने तैयार की हर्बल गुलाल
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव : 1 से 5 नवम्बर तक होंगे कई सांस्कृतिक कार्यक्रम, पहले दिन हंशराज रघुवंशी का प्रोग्राम
CG Breaking : जशपुर में सामने आया है चौंकाने वाला मामला, जिसकी हो गई थी हत्या वह जिंदा लौटा
जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक का निधन, 49 की उम्र में ली अंतिम सांस… कैंसर से थे पीड़ित
सीएम बघेल ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें किया नमन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बीएसएफ के अफसरों व जवानों ने निकाली तिरंगा यात्रा, हर-घर तिरंगा अभियान के तहत किया मार्च
Next Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?