ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऑपरेशन सिंदूर: पहलगाम आतंकी हमला का जवाब निर्णायक नेतृत्व में सामरिक क्षमता का प्रमाण है-अश्विनी वैष्णव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalWorld

ऑपरेशन सिंदूर: पहलगाम आतंकी हमला का जवाब निर्णायक नेतृत्व में सामरिक क्षमता का प्रमाण है-अश्विनी वैष्णव

By Om Prakash Verma
Published: May 14, 2025
Share
ऑपरेशन सिंदूर: पहलगाम आतंकी हमला का जवाब निर्णायक नेतृत्व में सामरिक क्षमता का प्रमाण है-अश्विनी वैष्णव
ऑपरेशन सिंदूर: पहलगाम आतंकी हमला का जवाब निर्णायक नेतृत्व में सामरिक क्षमता का प्रमाण है-अश्विनी वैष्णव
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक बार फिर ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह भारत की अस्मिता का महत्वपूर्ण उदाहरण है। साथ ही ऑपरेशन सिंदूर में सशस्त्र बलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व में शानदार भूमिका निभाकर मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले का सैन्य जवाब न केवल देश की सामरिक क्षमता का प्रमाण है। यह केंद्र की ओर से लागू किए गए नए रक्षा सिद्धांत को दर्शाता है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की अस्मिता, हमारे सशस्त्र बलों की भूमिका और निर्णायक नेतृत्व का एक बहुत ही महत्वपूर्ण उदाहरण है। यह देश का एक सराहनीय विकास है।

इससे पहले अपने ब्लॉग में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऑपरेशन सिंदूर में पीएम मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की थी। उन्होंने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति का सटीक उदाहरण है। पहलगाम में नरसंहार सिर्फ निर्दोष लोगों पर हमला नहीं था। यह भारत की अंतरात्मा पर हमला था। जवाब में भारत ने आतंकवाद-रोधी नियम पुस्तिका को फिर से लिखने का फैसला किया। ऑपरेशन सिंदूर मोदी सरकार की राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए शून्य-सहिष्णुता, कोई समझौता नहीं करने की नीति, पीएम मोदी के सिद्धांत की स्पष्ट अभिव्यक्ति है।

ब्लॉग में कहा गया कि पीएम मोदी ने तय किया कि सिंधु जल संधि को निलंबित करने से लेकर आतंकी शिविरों पर सैन्य हमले करने तक हर कदम सावधानीपूर्वक योजनाबद्ध और समयबद्ध हो। सरकार ने आवेग के बजाय रणनीति को चुना। इससे पाकिस्तान और आतंकी समूहों को भारत की प्रतिक्रिया का अनुमान लगाने से रोकने में मदद मिली। इसलिए ऑपरेशन सिंदूर को आश्चर्य, सटीकता और पूर्ण प्रभाव के साथ अंजाम दिया गया।

ऑपरेशन सिंदूर, जिससे दहल उठा पाकिस्तान
गौरतलब है कि 6 से 7 मई की दरमियानी रात को 1:05 बजे से लेकर 1:30 बजे तक सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। 25 मिनट के इस ऑपरेशन में 24 मिसाइलों के जरिए नौ आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया गया। इन नौ ठिकानों में से पांच पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में थे, वहीं चार पाकिस्तान में थे। इन ठिकानों में आतंकियों को भर्ती किया जाता था। उन्हें प्रशिक्षित किया जाता था। इतना ही नहीं भारतीय सेना के इस कार्रवाई में आतंकी मसूद अजहर के परिवार के दस लोगों की मौत हो गई।

कोरोना के कारण बंद पड़ी सिटी बसें फिर से होंगी शुरू…. कलेक्टर ने दिए निर्देश…. जल्द दिखेंगी सड़कों पर बसें
अंतरिक्ष वैज्ञानिक की देशभक्ति का जलवा कायम, नंबी नारायणन की बायोपिक रविवार को भी आगे निकली
भिलाई की युवती ने बिलासपुर के बार में मारपीट, डांस दौरान हुआ था विवाद… छत्तीसगढ़ी फिल्मों में करती है काम
तीन दिवसीय मैनपाट उत्सव का रंगारंग शुभारंभ, मंच पर बिखरी छत्तीसगढिय़ा गीत-संगीत की संस्कृति
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल, बड़े राज्यों को पछाड़कर बना नंबर-वन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई में निर्यात पर सीमाकर चुकाने आखिरी नोटिस, टैक्स न चुकाने पर होगी कुर्की की कार्रवाई
Next Article सुपेला यातायात टॉवर के पास पी रहे थे हुक्का, गश्ती टीम ने रेड कर पांच को पकड़ा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?