ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग में बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, विधायक रिकेश ने की मुख्यमंत्री से चर्चा, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeaturedVaishali Nagar

दुर्ग में बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, विधायक रिकेश ने की मुख्यमंत्री से चर्चा, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग

By Mohan Rao
Published: April 8, 2025
Share
विधायक रिकेश सेन
SHARE

भिलाई। दुर्ग के उरला ओम नगर में मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से चर्चा की।  विधायक रिकेश सेन ने दुर्ग में एक 6 वर्ष की मासूम के साथ दरिंदगी पूर्ण हरकत कर उसकी हत्या करने वाले आरोपी का मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग करते हुए दुर्ग के सुधि अधिवक्ताओं से यह मार्मिक अपील की है। वहीं अमानवीय कृत्य पर भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं रायपुर प्रभारी मनीष पाण्डेय ने दुख जताते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की।

विधायक सेन ने कहा कि दुर्ग में नवमी कन्या भोज के लिए घर से निकली मासूम को दर्दनाक मौत देकर कुछ लोगों ने मानवता को शर्मसार किया है। इस दिल दहला देने वाली घटना में छह साल की बच्ची का रेप कर के उसके सगे चाचा ने उसकी हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से दिल दहलाने वाली यह घटना है। मैं आज बहुत दुखी हूं, मैंने तत्काल माननीय मुख्यमंत्रीजी से बात की है। मैं बार एसोसिएशन और अधिवक्ताओं से अपील करता हूं कि ऐसी दरिंदगी पूर्ण हरकत करने वाले आरोपी का कोई भी केस न लड़ें। उसे निश्चित रूप से फांसी की सजा होगी।

भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं रायपुर प्रभारी मनीष पाण्डेय ने इस अमानवीय कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि समाज में ऐसे अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। उन्होंने  दोषियों के लिए कठोर से कठोर सजा की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और दिवंगत बच्ची को न्याय मिल सके। श्री पाण्डेय ने कहा कि यह घटना न केवल परिवार, बल्कि पूरे समाज के लिए दर्दनाक है। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस मुश्किल समय में हम सब उनके साथ खड़े हैं।

वेदांता एल्यूमिनियम के थर्मल इंजीनियरों का देश की उत्तरोत्तर प्रगति में योगदान उत्कृष्ट
शासकीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: मुख्यमंत्री के निर्देश पर कर्मचारियों के बकाया एरियर्स की तीसरी किश्त शीघ्र होगी जारी
सावन के तीसरे सोमवार को सीएम साय भोरमदेव में करेंगे कांवडियों का सम्मान, हेलीकॉप्टर से करेंगे पुष्पवर्षा
आजादी का अमृत महोत्सव: छत्तीसगढ़ से विद्यार्थियों का चयनित दल आनंद-गुजरात के लिए रवाना
विश्व पर्यावरण दिवसः वेदांता एल्यूमिनियम ने पारिस्थितिक संरक्षण के लिए आईओआरए के साथ भागीदारी की
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रदेश-व्यापी सुशासन तिहार का आज से आगाज़, ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में आमजन से लिए जाएंगे आवेदन
Next Article सुप्रीम कोर्ट की राज्यपाल को फटकार, कहा- गवर्नर के पास वीटो का अधिकार नहीं सुप्रीम कोर्ट की राज्यपाल को फटकार, कहा- गवर्नर के पास वीटो का अधिकार नहीं

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?