ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग जिला अस्पताल में बच्चों की अदला बदली : DNA रिपोर्ट के बाद शबाना और साधना को सौंपे गए बच्चे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeaturedHealth

दुर्ग जिला अस्पताल में बच्चों की अदला बदली : DNA रिपोर्ट के बाद शबाना और साधना को सौंपे गए बच्चे

By Mohan Rao
Published: February 9, 2025
Share
डीएनए के बाद जिला अस्पताल में सौंपे गए बच्चे
SHARE

भिलाई।  दुर्ग जिला चिकित्सालय के शिशु वार्ड से बच्चों के अदला-बदली मामले में अब दोनों माताओं को राहत मिली। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद शबाना और साधना को उनके वास्तविक बच्चों को सौंप दिया गया है। शनिवार को रिपोर्ट आई और उसके बाद सक्षम अधिकारियो के समक्ष बच्चों को अपनी अपनी मां को सौंप दिया गया है। वास्तविक बच्चों को पाकर दोनों माताओं के चेहरों पर मुस्कान दिखी

बता दें जिला अस्पताल दुर्ग में शिशु वार्ड के स्टाफ की लापरवाही के कारण दो बच्चो की अदला बदली हो गई थी।यह मामला तब उजागर हुआ था जब शबाना के परिवार के लोगो ने घर पहुंचकर साधना के बच्चे के हाथ में लगे टैग को देखा। इसके बाद परिजन बच्चे को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टरों को उनके द्वारा पूरी जानकारी दी गई। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन भी सकते में आ गया। साधना के परिवार के लोगो को बुलाकर बच्चे को शबाना को सौंपने को कहा।

इसमे दुविधा तब हुई जब साधना और शबाना के बच्चे को अपना बच्चा बताती रही। जिसके कारण शबाना का परिवार डीएनए टेस्ट करवाने की मांग करने लगा। इसके दो दिन पहले दुर्ग कलेक्टर और सीडब्ल्यूसी के दिशा निर्देश पर टेस्ट करवाया गया। शनिवार को डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट आ गई। इसके बाद जिला अस्पताल प्रशासन ने सक्षम अधिकारियों के सामने शबाना और साधना को उसके वास्तविक बच्चों को सुपुर्द कर दिया गया है। दोनों परिवार के लोगो ने बताया कि उनका अपना बच्चा मिल गया है।

इधर दुर्ग जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ने हेमंत साहू और इस मामले के नोडल अधिकारी आईएएस एम भार्गव ने बताया कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएनए टेस्ट की प्रक्रिया में तेजी दिखाई गई और दो दिनों में बंद लिफाफे में भेजी गई रिपोर्ट को सबके समक्ष खोला गया। जिसमें बच्चो के जैविक माता पिता की पहचान हुई है। इसके बाद दोनों परिवार को उनके नवजात शिशुओं को सौंपा गया है। हॉस्पिटल स्टॉफ की लापरवाही को लेकर कहा गया कि इसके लिए एक समिति बनाकर दोषियों के विरुद्ध कड़ाई से कार्रवाई की जाएगी।

CG Breaking : बीजापुर में जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़, नक्सली कैंप ध्वस्त… भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद
Big Action : चिरमिरी में गोबर खरीदी व वर्मी कम्पोस्ट बनाने में लापरवाही, कलेक्टर ने निगम आयुक्त को जारी किया नोटिस
जलयुद्ध की तैयारी में चीन! सैन्य और कूटनीति में मिला करारा जवाब, भारत ने कसी कमर
कौशिक का बयान अधर्म की राजनीति का प्रमाण, वे रमनराज की दास्तान याद करें – कांग्रेस
Big news : छत्तीसगढ़ के इस गांव में मिली पांडुवंशी काल की बुद्ध प्रतिमा, शिवलिंग और खण्डित सीलबट्टे भी मिले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : आईआईटी भिलाई की छात्रा से डेढ़ लाख की ठगी, क्रेडिड कार्ड अपडेट कराने आया था कॉल
Next Article बीजापुर एनकाउंटर अपडेट : सीजी-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़, 12 नक्सली ढेर…. दो जवान भी शहीद

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?