ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में युवती ने लाइव आकर लगाई फांसी, 21 लोगों ने देखा वीडियो… जांच में जुटी पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

छत्तीसगढ़ में युवती ने लाइव आकर लगाई फांसी, 21 लोगों ने देखा वीडियो… जांच में जुटी पुलिस

By Mohan Rao
Published: January 2, 2025
Share
युवती ने की खुदकुशी
SHARE

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले युवती की आत्महत्या का मामला सामने आया है। नवागढ़ थाना क्षेत्र की इस घटना ने हड़कंप मचा दिया है। दरअसल युवती ने लाइव आकर अपनी जान दी। जिस समय युवती ने आत्महत्या की उससे पहले वह सोशल मीडिया पर ऑनलाइन थी। आत्महत्या करते युवती को 21 लोगों ने देखा और कमेंट कर ऐसा नहीं करने की बात भी कहते रहे। जब तक युवती को बचाने पहुंच पाते उसने फांसी लगा ली। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

नवागढ़ पुलिस ने बताया कि मृतक युवती का नाम अंकुर नाथ (19) है। युवती पहले इंस्टा पर लाइव आई और उसके बाद आत्महत्या कर ली। युवती की आत्महत्या का लाइव वीडियो देखकर आसपास के रिश्तेदार और गांव के कुछ लोग फौरन युवती के घर पहुंचे, लेकिन तब तक युवती फंदे से झूल चुकी थी। इसके बाद आनन फानन में उसे उतारकर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

युवती को थी मोबाइल की लत
बताया जा रहा है कि युवती को मोबाइल की लत थी। युवती यहां अपनी बहन के साथ रहती थी। उसके माता-पिता हैदराबाद में मजदूरी करते थे। आसपास के लोगों ने बताया कि युवती हमेशा अपने मोबाइल पर ही लगी रहती थी। पुलिस को आशंका है कि युवती का कोई प्रेम प्रसंग का मामला भी हो सकता है। मृतका ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है। पुलिस ने युवती का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। पुलिस को उम्मीद है कि मोबाइल के जरिए युवती की आत्महत्या का राज खुल सकता है।

प्रधानमंत्री की परीक्षा पे चर्चा की शुरूआत, विद्यार्थियों को सीधे संवाद का अवसर, प्रतिभागी अपने प्रश्न को 11 जनवरी तक करें अपलोड
Gustakhi Maaf: महिलाओं ने मुफ्त में देखी “केरला स्टोरी”
छत्तीसगढ़ में कोरोना बम: 159 नए मरीजों के साथ पॉजिटिव मरीजों के सक्रिय मामले बढ़े, 117 मरीजों को मिली छुट्टी
छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय ई-पंचायत पुरस्कारों में दूसरा स्थान… पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव ने पंचायत प्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों को दी बधाई
माय भारत स्वयंसेवकों की दमदार भागीदारी: विकसित भारत युवा संसद में बिलासपुर की आरती ने मारी बाजी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री साय आज बस्तर को देंगे 356 करोड़ से अधिक की सौगात, विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन
Next Article बलौदा बजार में बड़ा हादसा : तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवारों कुचला, मौके पर हुई तीन की मौत

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?