ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : पेण्ड्रा में मालगाड़ी डिरेल… दुर्ग –उधमपुर व अमकंटक का रूट बदला, दुर्ग- अंबिकापुर एक्सप्रेस रहेगी रद्द
Share
Notification Show More
Latest News
​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल
September 26, 2026
धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू
September 26, 2026
मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
September 26, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई
September 26, 2026
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
September 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurBreaking NewsChhattisgarhFeaturedRailway News

Breaking News : पेण्ड्रा में मालगाड़ी डिरेल… दुर्ग –उधमपुर व अमकंटक का रूट बदला, दुर्ग- अंबिकापुर एक्सप्रेस रहेगी रद्द

By Mohan Rao Published November 26, 2024
Share
पेण्ड्रा में ट्रेन हादसा
SHARE

भिलाई। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत बिलासपुर-कटनी रेलखंड पर खोंगसरा एवं भनवारटंक स्टेशनों के बीच मंगलवार सुबह 11.11 बजे एक मालगाड़ी अप लाइन पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतरे और पलट गए। हादसे के कारण इस मार्ग पर अप एवं डाउन दोनों लाइनों पर परिचालन बाधित हुआ है। रेस्टोरेशन का कार्य शुरू किया गया है। इस मार्ग में परिचालन बाधित होने की वजह से कुछ यात्री गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से गंतव्य के लिए रवाना किया जा रहा है।

गाड़ी संख्या 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस – जो कि कल दिनांक 25/11/2024 को पुरी से योगनगरी ऋषिकेश के लिए रवाना हुई थी, को परिवर्तित मार्ग बिलासपुर – गोंदिया – जबलपुर – कटनी मुरवारा के रास्ते गंतव्य को रवाना किया जा रहा है  गाड़ी संख्या 12549 दुर्ग – एमसीटीएम (ऊधमपुर) एक्स्प्रेस – जो कि मंगलवार को  दुर्ग स्टेशन से एमसीटीएम (ऊधमपुर) के लिए छूटनी है। उसे परिवर्तित मार्ग दुर्ग – गोंदिया – जबलपुर – कटनी मुरवारा के रास्ते गंतव्य को रवाना किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 12854 भोपाल दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस दिनांक 26 नवंबर 2024 को परिवर्तित मार्ग जबलपुर गोंदिया दुर्ग होते हुए चलेगी। गाड़ी संख्या 12853 दुर्ग भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस दिनांक 26 नवंबर 2024 को परिवर्तित मार्ग दुर्ग – गोंदिया जबलपुर होते हुए चलाई जाएगी।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 18242 अंबिकापुर दुर्ग एक्सप्रेस दिनांक 26 नवंबर 2024 को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 18241 दुर्ग अंबिकापुर एक्सप्रेस दिनांक 26 नवंबर 2024 को रद्द रहेगी। यात्रियों की सुविधा हेतु “May I Help You” बूथ की स्थापना बिलासपुर, रायगढ़, अनुपपुर, शहडोल, उसलापुर, दुर्ग, रायपुर एवं गोंदिया इत्यादि महत्वपूर्ण स्टेशनों पर की गई है।

रेलवे हादसा

दुर्ग से होकर गुजरेगी पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस – जो कि कल दिनांक 25/11/2024 को पुरी से योगनगरी ऋषिकेश के लिए रवाना हुई थी, को परिवर्तित मार्ग बिलासपुर-रायपुर – गोंदिया – जबलपुर – कटनी मुरवारा के रास्ते गंतव्य को रवाना किया जा रहा है । जिन यात्रियों को इस रूट से यात्रा करनी है वह इस रूट से दिल्ली, हरिद्वार जा सकते है। दुर्ग स्टेशन पर बुजुर्ग यात्रियों, महिला यात्रियों बीमार यत्रियों को उनकी ट्रेनों में बैठाने के लिए सहायक (कुलियों) सफ़ाई कर्मचारियो, आउटसोर्सिंग स्टाफ को लगाया गया। इसके अतिरिक्त वाणिज्य अधिकारियों, मुख्य वाणिज्य निरीक्षकों , टी टी ई को स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाया गया। यात्रियों के फोन पर बल्क एसएमएस के द्वारा गाड़ियों के परिवर्तित मार्ग से चलने की सूचना त्वरित रूप से प्रदान की गई। आरक्षण केन्द्रों, टिकट काउंटर में रिफंड के लिए अतिरिक्त काउंटर खोले गए। यात्रियों की सुविधा हेतु “May I Help You” बूथ की स्थापना दुर्ग, रायपुर , भाटापारा इत्यादि महत्वपूर्ण स्टेशनों पर की गई है।

यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेनों के सही मूवमेंट की जानकारी के लिए रेलवे क्रिस (CRIS) द्वारा संचालित ऐप NTES (National train enquiry system) नेशनल ट्रेन इंक्वारी सिस्टम का अवलोकन करें। आपातकालीन स्थिति में यात्रियों को किसी प्रकार की सुविधा न हो इसके लिए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखा जाए उन्हें ट्रेनों में उनकी निर्धारित सीटों पर बिठाकर गंतव्य के लिए सकुशल रवाना किया जाए।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी ने यात्रियों रायपुर स्टेशन का दौरा किया यात्रियों की सुविधा के लिए बने हेल्प बूथ, यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया यात्रियों से बात की यात्रियों ने रेलवे द्वारा की जा रही मदद पर संतुष्टि का भाव प्रदर्शित किया। रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग के सहायक वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) श्री अविनाश कुमार आनंद, सहायक वाणिज्य प्रबंधक (गुड्स) श्री अरविंद कुमार साव, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक टाटा बाबूराव , यादव राम धुर्व, मुख्य स्टेशन प्रबंधक,उप स्टेशन प्रबंधक (वाणिज्य) ने यात्रियों की हर संभव मदद की। वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक श्री मनीष अग्रवाल ने ट्रेनों के परिचालन एवं यात्रियों को कनेक्टिंग ट्रेन का बेहतरीन इंतजाम किया जिससे यात्री अपने गंतव्य तक पहुंच सके

You Might Also Like

​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल

धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू

मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई

आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

Mohan Rao November 26, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article संविधान दिवस पदयात्रा : सीएम साय ने कहा- संविधान भारत की सदियों पुरानी संस्कृति, इतिहास और परंपराओं का आइना
Next Article बदलते मौसम में भी श्रीराम सुपर 1 एसआर 14 और 303 गेहूं बीज से मिल रहे किसानों को सबसे बेहतर परिणाम बदलते मौसम में भी श्रीराम सुपर 1 एसआर 14 और 303 गेहूं बीज से मिल रहे किसानों को सबसे बेहतर परिणाम

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?