ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बदल जाएगी दुर्ग रेलवे स्टेशन की तस्वीर, मेजर रीडेवलपमेंट के तहत निखर रहा जंक्शन… जानिए कैसी रहेंगी सुविधाएं
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRailway News

बदल जाएगी दुर्ग रेलवे स्टेशन की तस्वीर, मेजर रीडेवलपमेंट के तहत निखर रहा जंक्शन… जानिए कैसी रहेंगी सुविधाएं

By Mohan Rao Published October 22, 2024
Share
दुर्ग रेलवे स्टेशन की तस्वीर
SHARE

440.85 करोड़ रुपए की लागत से दुर्ग रेलवे स्टेशन का कायाकल्प
दुर्ग जिले में भिलाई, भिलाई पावर हाउस, भिलाई नगर व मरोदा  रेलवे स्टेशन भी हो रहे डेवलप

भिलाई। रेल मंत्रालय द्वारा देश के रेलवे स्टेशनों में यात्रियों के विश्वस्तरीय सुविधाएं देने अमृत भारत स्टेशन योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत देश के चुनिंदा रेलवे स्टेशनों में मेजर रीडेवलपमेंट व अन्य स्टेशन में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के तहत राजधानी रायपुर व दुर्ग रेलवे स्टेशन को मेजर रीडेवलपमेंट स्टेशनों की श्रेणी में रखकर विकास किया जा रहा है। दुर्ग रेलवे स्टेशन का कायाकल्प करने  440.85 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। यही नहीं दुर्ग जिले में भिलाई, भिलाई पावर हाउस, भिलाई नगर व मरोदा  रेलवे स्टेशन का भी जिर्णोद्धार किया जा रहा है।

बता दें भारतीय रेल देश की लाइफ लाइन है। रेलवे लगातार यात्री सेवा को सुलभ करने के लिए नवीनतम तकनीक, सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने पर काम कर रही है। इसी कड़ी में दुर्ग रेलवे स्टेशन का मेजर रीडेवलपमेंट कार्य शुरू कर दिया गया है जिसे चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य का दुर्ग जिला औद्योगिक विकास, सांस्कृतिक विविधता को लिए औद्योगिक जिला है। देश के विभिन्न भागों से लोगों का आवागमन होता है। इसी को ध्यान में रखकर दुर्ग रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय सुविधाएं और यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने के लक्ष्य के साथ विकसित किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन के आसपास अच्छी व्यवस्थाएं होने से आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

49 लिफ्ट और 21 एस्केलेटर लगेंगे
दुर्ग स्टेशन को यात्रियों के अनुकूल सर्वसुविधायुक्त बनाने कई कार्य किए जा रहे हैं। इसमें मुख्य प्रवेश के लिए भव्य एंट्री व एक्जिट की व्यवस्था की जा रही है। स्टेशन में 17 टिकट बुकिंग विंडो व 6 आरक्षण काउंटर की सुविधा होगी। इससे किसी भी समय टिकट लेने यात्रियों को मारामारी नहीं करनी पड़ेगी। साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए 49 लिफ्ट और 21 एस्केलेटर लगाए जाएंगे।  इसके अलावा बेहतरीन प्लेटफार्म सरफेस, 1050 किलोवाट पावर सोलर सोलर पैनल युक्त ऊर्जा संरक्षण, प्रत्येक प्लेटफार्म पर 24 कोच इंडिकेशन बोर्ड, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, 6 मीटर चौड़े तीन फुट ओवर ब्रिज, 160 वाटर कूलर व 16826 स्क्वायर मीटर प्लेटफार्म शेल्टर होगा। स्टेशन परिसर में बेहतरीन पार्किंग व्यवस्था व कोनकोर्स एरिया होगा।

40 हजार से ज्यादा यात्रियों का आवागमन
दुर्ग स्टेशन विश्व स्तरीय यात्री सुविधाओं से उन्नत होगा। यहां किए जा रहे पुनर्विकास कार्यों से यात्रियों के लिये आरामदायक व  सुलभ यात्रा के साथ ही साथ उन्हें नया यात्रा अनुभव प्राप्त होगा तथा संस्कृति, पर्यटन और व्यापार में भी व्यापक विस्तार होगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्री सुविधा एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी उन्नत और आधुनिक यात्री सुविधा के कार्य जारी रहेंगे। वर्तमान समय में दुर्ग स्टेशन पर लगभग 40 हजार से ज्यादा यात्रियों का आवागमन होता है। भविष्य में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए स्टेशन डेवलपमेंट में यात्री सुविधा उन्नत की जा रही है। ये सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से किए जाएंगे।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

Mohan Rao October 22, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Good News : ठोस अपशिष्ट से बनेगा कम्प्रेस्ड बायोगैस, जामुल में लगेगा प्लांट…. 150 मिट्रिक टन जैव ईंधन का होगा उत्पादन
Next Article सूरजपुर बवाल के बाद हटाए गए एसपी, प्रशांत ठाकुर को मिली जिम्मेदारी…  आरोपी को सरंक्षण देने का लगा था आरोप

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?