ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : एक चप्पल ने पहुंचाया हत्यारे तक, दो दिन पहले मिली थी महिला की लाश… चौंकाने वाली है हत्या की वजह
Share
Notification Show More
Latest News
पूरी हुई दल्लीराजहरा- रावघाट नई रेल लाइन परियोजना, स्पीड ट्रायल रन सफल
September 22, 2026
गैर-आवासीय खेल अकादमियों में प्रवेश और प्रवेश नवीनीकरण के लिए चयन ट्रायल 23-24 सितम्बर को
September 22, 2026
छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज  की आमसभा एवं शिक्षक सम्मान में दिखी सामाजिक एकजुटता
September 22, 2026
छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में ‘द आर्ट ऑफ टीचिंग मैथेमैटिक्स: फ्रॉम फियर टू फैसिनेशन’ पर प्रशिक्षण 
September 22, 2026
चंपारण्य में श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केन्द्र की मंजूरी, पर्यटन मंत्री ने कहा- महत्वपूर्ण कदम
September 22, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

CG Breaking : एक चप्पल ने पहुंचाया हत्यारे तक, दो दिन पहले मिली थी महिला की लाश… चौंकाने वाली है हत्या की वजह

By Mohan Rao Published October 3, 2024
Share
हत्या का आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त में
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 21 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शव मिलने और हत्या की पुष्टि होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस हत्यारे तक पहुंच गई। दरअसल घटना स्थल पर मिले एक चप्पल के सहारे पुलिस आरोपी तक पहुंची। आरोपी को पुलिस ने रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में हत्या की जो वजह सामने आई वह भी चौंकाने वाली निकली। बहरहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर धारा 103 के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।

बता दें जशपुर जिल के कांसाबेल थाना अंतर्गत ग्राम शब्दमुंडा के एक खेत से 1 अक्टूबर को 21 वर्षीय महिला का शव मिला। शव पूरी तरह से डीकंपोज्ड हो चुका था। देखने से ऐसा लग रहा था कि महिला की हत्या दो से तीन दिन पहले की गई हो। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। फारेंसिक एक्सपर्ट एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी के समक्ष शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया। पीएम रिपोर्ट में महिला की हत्या होना पाया गया। इसके बाद पुलिस ने अंधे कत्ल के प्रकरण का सुलझाने का प्रयास शुरू किया।

खेत में मिली थी महिला की डीकंपोज्ड लाश

प्रकरण की गंभीरता को देखते पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा डीएसपी विजय सिंह राजपूत के नेतृत्व में टीम गठित कर प्रोफेशनल तरीके से विवेचना कराई गई। पुलिस को घटना स्थल के पास चप्पल मिले जिसे आसपास के ग्रामीणों से पहचान कराया गया। इस दौरान पुलिस के सामने कुछ नाम आए जिनमें से एक युवक कांसी सोनी के संबंध में पता चला। इसके मृतका के कॉल रिकार्ड में भी कासी सोनी से बातचीत का पता चला। इसके बाद पुलिस ने पतासाजी कर कांसी सोनी को धरमजयगढ़ क्षेत्र से हिरासत में लिया।

हत्या नहीं केवल डराना चाहता था युवती को
पुलिस की पूछताछ में आरोपी कासी सोनी ने बताया कि वह महिला की हत्या नहीं करना चाहता था। केवल डराने के इरादे से उसने चाकू दिखाया। इस दौरान छीना झपटी के दौरान चाकू लग गया। आरोपी ने बताया कि मृतका से उसकी जान पहचान थी और अक्सर दोनों बात करते थे। 28 सितंबर को वह मृतका से मिलने गया था और इस दौरान एक चाकू रखा हुआ था। वह महिला को डरा रहा था इस दौरान छीनाझपटी में चाकू से उसके गले में चोट लग गई। इतने में दूर से टॉर्च की रोशनी दिखाई दी जिससे पह डर गया। उसने युवती का मुंह दबाया और पेट में चाकू से वार कर दिया। कुछ देर में ही महिला की मौत हो गई। इसके बाद वह वहां से भाग गया लेकिन उसकी चप्पल वहीं छूट गई।

लिफ्ट लेकर पहुंचा धरमजयगढ़
अंधेरे में वह सड़क पर पहुंचा और लिफ्ट मांगते हुए धर्मजयगढ़ अपने रिश्तेदार के घर छिपा हुआ था। आरोपी कांसी सोनी (25) निवासी चरईडांड़ थाना कुनकुरी के खिलाफ पर्याप्त सबूत पाये जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।  प्रकरण की विवेचना में उप पुलिस अधीक्षक विजय सिंह राजपूत, निरीक्षक गौरव पांडेय, उप निरीक्षक अशोक यादव, एएसआई नीता कुर्रे, प्रधान आरक्षक इग्नासियुस एक्का, गोविन्द नायक, आरक्षक सुदीप एक्का, प्रकाश मिंज, कमल शांति, महिला आरक्षक रेणुका टोप्पो इत्यादि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।  

You Might Also Like

पूरी हुई दल्लीराजहरा- रावघाट नई रेल लाइन परियोजना, स्पीड ट्रायल रन सफल

गैर-आवासीय खेल अकादमियों में प्रवेश और प्रवेश नवीनीकरण के लिए चयन ट्रायल 23-24 सितम्बर को

छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज  की आमसभा एवं शिक्षक सम्मान में दिखी सामाजिक एकजुटता

छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में ‘द आर्ट ऑफ टीचिंग मैथेमैटिक्स: फ्रॉम फियर टू फैसिनेशन’ पर प्रशिक्षण 

चंपारण्य में श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केन्द्र की मंजूरी, पर्यटन मंत्री ने कहा- महत्वपूर्ण कदम

Mohan Rao October 3, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : ओम शांति चौक स्थित गौरव पेट्रोल पंप सील… 14 सालों से जमा नहीं किया था संपत्तिकर
Next Article गर्व से गौरव की ओर कार्यक्रम में भिलाई चेंबर ने किया व्यापारियों व प्रभारियों का सम्मान

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?