ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शाह के दौरे के बाद नक्सल मोर्चे पर छत्तीसगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बीजापुर में 25 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Share
Notification Show More
Latest News
पूरी हुई दल्लीराजहरा- रावघाट नई रेल लाइन परियोजना, स्पीड ट्रायल रन सफल
September 22, 2026
गैर-आवासीय खेल अकादमियों में प्रवेश और प्रवेश नवीनीकरण के लिए चयन ट्रायल 23-24 सितम्बर को
September 22, 2026
छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज  की आमसभा एवं शिक्षक सम्मान में दिखी सामाजिक एकजुटता
September 22, 2026
छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में ‘द आर्ट ऑफ टीचिंग मैथेमैटिक्स: फ्रॉम फियर टू फैसिनेशन’ पर प्रशिक्षण 
September 22, 2026
चंपारण्य में श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केन्द्र की मंजूरी, पर्यटन मंत्री ने कहा- महत्वपूर्ण कदम
September 22, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BijapurBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

शाह के दौरे के बाद नक्सल मोर्चे पर छत्तीसगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बीजापुर में 25 नक्सलियों ने किया सरेंडर

By Mohan Rao Published August 27, 2024
Share
बीजापुर में 25 नक्सलियों ने किया सरेंडर
SHARE

सरेंडर नक्सलियों में दो महिलाएं भी शामिल, पांच नक्सलियों पर था कुल 28 लाख का इनाम

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा मार्च 2026 तक नक्सलियों का सफाया करने का ऐलान किया गया। शाह के तीन दिवसीय दौरे से लौटने के बाद बीजापुर पुलिस को नक्स्ल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। यहां कुल 25 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में दो महिला नक्सली भी शामिल हैं। यही नहीं इनमें से 6 नक्सली ऐसे हैं जिन पर 29 लाख रुपए का इनाम घोषित है।

बता दें कि 2 दिन पहले छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म करने की बात कही थी। राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ से लगे सभी जिलों के डीजीपी व मुख्य सचिवों की बैठक लेकर अमित शाह ने नक्सली समस्या की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की खुलकर सराहनाकी थी। समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा था कि अब समय आ गया है कि वामपंथी उग्रवाद की समस्या पर रुथलेस रणनीति के साथ अंतिम प्रहार किया जाए। बैठक के बाद शाह ने कहा कि वामपंथी उग्रवाद लोकतंत्र व्यवस्था के लिए चैलेंज है।

बीजापुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता
इधर अमित शाह दिल्ली के रवाना हुए और दूसरे ही दिन बीजापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली। बीजापुर एसपी पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया कि 29 लाख के छह इनामी सहित 25 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें से तीन नक्सलियों पर आठ-आठ लाख का इनाम हैं। तीनों पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) सदस्य थे। अन्य नक्सलियों में एक पर तीन लाख व दो नक्सलियों पर एक-एक लाख का इनाम था। सभी भैरमगढ़ व गंगालूर एरिया कमेटी में सक्रिय थे। इस वर्ष अब तक 170 नक्सलियों ने समर्पण किया है। 346 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी जितेन्द्र यादव ने बताया कि नक्सलियों ने माओवादी विचारधारा व आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार से निराश होकर आत्मसमर्पण किया है। सरेंडर करने वालों को 25,000 रुपए की सहायता दी गई है और उन्हें सरकार की नीति के अनुसार पुनर्वास नीति का लाभ दिया जाएगा।

दो महिला नक्सलियों पर 16 लाख का इनाम
बीजापुर एसपी ने बताया कि सरेंडर करने वाली महिला नक्सली 23 साल की शंबती मडकम और 27 साल की ज्योति पुनेम पर 8-8 लाख का इनाम था। सरेंडर नक्सली महेश तेलम पर भी 8 लाख का इनाम था। मडकम 2012 में नक्सली संगठन में शामिल हुई थी। जो प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की गंगलूर और भैरमगढ़ एरिया कमेटी में एक्टिव थी। मडकम 2012 में नक्सली संगठन में शामिल हुई थी। 2012 से मडकम ने कई नक्सली वारदात को अंजाम दिया है। वह सुकमा-बीजापुर हमले में शामिल थी, जिस हमले में 17 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए थे। इसके अलावा 2021 में बीजापुर के टेकलगुडेम हमले में भी शामिल थी, जिसमें 22 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए थे। पुनेम और तेलम इस साल मई में बीजापुर के पिडिया गांव में हुई मुठभेड़ में शामिल थे, जिसमें 12 नक्सली मारे गए थे।

You Might Also Like

पूरी हुई दल्लीराजहरा- रावघाट नई रेल लाइन परियोजना, स्पीड ट्रायल रन सफल

गैर-आवासीय खेल अकादमियों में प्रवेश और प्रवेश नवीनीकरण के लिए चयन ट्रायल 23-24 सितम्बर को

छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज  की आमसभा एवं शिक्षक सम्मान में दिखी सामाजिक एकजुटता

छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में ‘द आर्ट ऑफ टीचिंग मैथेमैटिक्स: फ्रॉम फियर टू फैसिनेशन’ पर प्रशिक्षण 

चंपारण्य में श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केन्द्र की मंजूरी, पर्यटन मंत्री ने कहा- महत्वपूर्ण कदम

Mohan Rao August 27, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article उत्कृष्टता के पैमाने पर खरा उतरा एसआर हॉस्पिटल, अब मिली एनएबीएच की मान्यता… जानिए क्या है इसमें खास
Next Article महिला टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान, हरमनप्रीत की अगुवाई में खेलेगी टीम… स्मृति मंदना होंगी उपकप्तान

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?