ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नशे पर वार :  हेरोइन का सौदा कर रहे शख्स को पुलिस ने दबोचा, 50 हजार रुपए का हेरोइन जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

नशे पर वार :  हेरोइन का सौदा कर रहे शख्स को पुलिस ने दबोचा, 50 हजार रुपए का हेरोइन जब्त

By Mohan Rao
Published: August 26, 2024
Share
हेरोइन बेचते पकड़ा आरोपी
SHARE

भिलाई। दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 25 अगस्त की शाम करीबन 5 बजे मुखबिर की सूचना पर कान्ट्रैक्टर कालोनी हनुमान मंदिर के पास अवैध रूप से मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) बेचते युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने 50 हजार रुपए का 6 ग्राम हेरोइन जब्त किया है।

सुपेला पुलिस को सूचना मिली थी कि कान्ट्रेक्टर कालोनी हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति नशीला पदार्थ बेच रहा है। सूचना पर सुपेला पुलिस की टीम पहुंची और मौके से हरजिंदर सिंह उर्फ बल्लू को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 02 पैकेट मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) वजन 06 ग्राम, इलेक्ट्रानिक तराजू मशीन, 1 मोबाइल कुल कीमती 50000 रुपए आरोपी के कब्जे से जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 21 (ख), 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इस पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक मनीष बाजपेयी, उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा, एएसआई दिनेश सिंह, प्रधान आरक्षक प्रकाश तिवारी, आरक्षक जुनेद सिद्धीकी थाना सुपेला एवं एसीसीयू से प्रधान आरक्षक मुरलीधर कश्यप, आरक्षक रिंकू सोनी, आरक्षक अजय गहलोत, विक्रांत बंदू, राकेश चौधरी का विशेष योगदान रहा।

गांजा तस्कर पकड़ाए, 7 किलो गांजा बरामद
छावनी पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले दो युवकों को पकड़ा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति विकास दुकान के सामने खण्डहर के पास गांजा बेचने के लिए आने वाले है। सूचना के बाद पुलिस ने घेराबंदी की और मौके से हुसैन शरीफ और गगनदीप सिंह पकडा। हुसैन शरीफ से 3.230 किलो एवं गगनदीप सिंह से 3.622 किलो कुल 6.952 किलो मादक पदार्थ गांजा बरामद कर जब्त किया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत 69502 रुपए है। आरोपियों के खिलाफ धारा 20बी एनसीपीसी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में थाना छावनी के उप निरीक्षक वरूण देवता, प्रधान आरक्षक जसपाल सिंह, आरक्षक अकाश तिवारी, ध्रुव नारायण चन्द्राकर, सुनील वर्मा, त्रिलोक भाठी एवं एसीसीयू के प्रधान आरक्षक विजय शुक्ला, जुगनु सिंह, अनुप शर्मा आदि की सराहनीय भूमिका रही।

अब समंदर का सिकंदर बनेगा भारत, 10 सितंबर को मिलने जा रहा यह खास हथियार
Bhilai Breaking : फैक्ट्री में लोहे की प्लेट चुराकर कबाड़ी को बेचा, तीन नाबालिग सहित खरीदार भी हुआ गिरफ्तार
बस्तर दशहरा में शामिल होने जगदलपुर पहुंचें सीएम, किया झाड़ा सिरहा की प्रतिमा का अनावरण
मोबाइल मेडिकल यूनिट से लग रहे स्वास्थ्य शिविर में अब तक 5375 लोगों ने कराया इलाज…. महज कुछ ही समय में प्राप्त हो रही है रिपोर्ट
कोरोना वैक्सीन: पीएम मोदी बोले- सबको मिलेगा टीका, एक भी भारतीय नहीं छूटेगा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक पेड़ मां के नाम : पुलिस लाइन में 2005 बैच के पुलिस कर्मियों ने रोपे 22 पौधे
Next Article बालोद मे सरपंच की हत्या का खुलासा : टेबल पार्टनर ने की थी हत्या, चाकू से किए 22 वार, बोला- पत्नी पर थी बुरी नजर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?