सुकमा। जिले में लगातार चलाए जा रहे अभियान और सरकार की नीति से प्रभावित होकर नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। पीएलजीए बटालियन नंबर एक में सक्रिय दो हार्डकोर इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। दोनों हार्डकोर नक्सलियों पर छत्तीसगढ़ सरकार ने आठ-आठ लाख यानी कुल 16 लाख रुपये का ईनाम घोषित किया हुआ था।
![](https://shreekanchanpath.com/wp-content/uploads/2024/06/ezgif.com-animated-gif-maker.gif)
छत्तीसगढ़ शासन की ”छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति तथा सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ”पूना नर्कोम अभियान नई सुबह-नई शुरुआत से प्रभावित होकर एवं अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार सुरक्षा कैम्प स्थापित किये जाने से आत्मसमर्पण किया गया। उक्त नक्सलियों को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में जिला बल भेजी। 219 वाहिनी सीआरपीएफ आसूचना शाखा एवं ओड़िशा पुलिस का विशेष प्रयास रहा है।