ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : अधजली हालत मंदिर परिसर में पड़ा था युवक, अस्पताल लेकर पहुंचे तो हो गई मौत… जांच में जुटी पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BalodBreaking NewsChhattisgarhFeatured

CG Breaking : अधजली हालत मंदिर परिसर में पड़ा था युवक, अस्पताल लेकर पहुंचे तो हो गई मौत… जांच में जुटी पुलिस

By Mohan Rao
Published: July 15, 2024
Share
महामाया थाना
SHARE

बालोद। जिले में हाल ही में सात टुकड़ों में मिले महिला के शव का मामला सुलझा ही है और एक और मामले में पुलिस का सिरदर्द बढ़ा दिया। दरअसल दल्लीराजहरा के महामाया थाना क्षेत्र के किल्लेवाड़ी मंदिर प्रांगण में अधजले हालत में युवक मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक की सांसे चल रही है। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को महामाया पुलिस को सूचना मिली कि किल्लेवाड़ी मंदिर परिसर में एक युवक अधजली हालत में पड़ा है। उसके शरीर में कोई मोमेंट भी नहीं हो रही है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि युवक की सांस अभी चल रही है। इसके बाद पुलिस ने बिना देर किए उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को घटना स्थल पर एक साइकिल और पानी की बोतल मिली। आशंका है कि पानी की बोतल में पेट्रोल लाया गया।

बताया जा रहा है कि युवक किसी युवती के साथ पहुंचा था लेकिन घटना स्थल पर युवक अधजली हालत में मिला। युवती कौन थी और कहां गई इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। थाना प्रभारी देव कुमार कोराम ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों और आसपास के लोगों को बयान के आधार पर आगे जांच शुरू की जाएगी। शुरुआती जांच में हत्या या आत्महत्या है यह बता पाना मुश्किल है। जांच के बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

लॉजिस्टिक्स में बेहतर दक्षता और सस्टेनेबिलिटी के लिए वेदांता एल्यूमिनियम इस्तेमाल में ला रही बीओबीआरएन रेक्स
2025 तक सोडियम के सेवन में 30 फीसदी की कमी लाने के वैश्विक लक्ष्य से पिछड़ती नजर आ रही दुनिया-डब्ल्यूएचओ
फिर बढ़ा संक्रमण: देश में पिछले 24 घंटे के दौरान मिले 39 हजार से ज्यादा नए मामले, 546 लोगों ने गंवाई जान
सेंसेक्स में 259.62 अंक का उछाल, निफ्टी में भी 76.65 अंक की बढ़त
लॉकडाउन ब्रेकिंग: मार्निंग वॉक पर निकले तो खैर नहीं, सुबह से ही सक्रिय होगी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक खड़ी बस से टकराई, छह की मौत कई घायल सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक खड़ी बस से टकराई, छह की मौत कई घायल
Next Article Durg Breaking : पुरानी रंजिश में भिड़ गए दो युवक, एक ने कुल्हाडी से किया वार… मौके पर मौत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?