ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: धर्मांतरण रोकना भी असंवैधानिक
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ में बाल विवाह उन्मूलन की दिशा में बड़ा कदम, बाल विवाह मुक्त घोषित किए जाने की प्रक्रिया में बालोद जिला
September 12, 2025
गरियाबंद एनकाउंटर : मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद, बीजापुर में दो नक्सली ढेर
September 12, 2025
कुम्हारी रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रेलवे की बड़ी कार्रवाई, 50 साल पुराने कब्जों पर चलाया बुलडोजर
September 12, 2025
विधायक गोमती साय ने सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
September 12, 2025
shreekanchanpath 330 # 12 September 2025
shreekanchanpath 330 # 12 September 2025
September 12, 2025
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: धर्मांतरण रोकना भी असंवैधानिक

By Om Prakash Verma Published January 24, 2024
Share
Gustakhi Maaf: अकूत कमाई और क्वालिफिकेशन में क्राइम
Gustakhi Maaf: अकूत कमाई और क्वालिफिकेशन में क्राइम
SHARE

-दीपक रंजन दास
भारत का संविधान लोगों को अपनी पसंद का धर्म चुनने की स्वतंत्रता देता है। किसी भी धर्म का पालन करने वाला, किसी भी इबादतगाह तक जाने के लिए स्वतंत्र है। हिन्दू चाहे तो नमाज पढ़ सकता है, मुसलमान भी चाहे तो हिन्दू मंदिरों में पूजा पाठ कर सकता है। चर्च और गुरुद्वारे के दरवाजे भी सभी के लिए खुले हैं। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण से लेकर सेवा में भी मुसलमानों का अच्छा खासा योगदान है। दो दशक पहले तक इफ्तार पार्टियों में सभी दलों के लोग शामिल होते थे। देश की मजारों में भी सभी धर्मों के लोग जाते हैं। देश के लगभग सभी अस्पतालों में किसी न किसी देवी देवता की मूर्ति लगी होती है जहां बीमार लोगों के परिजन पूजा अर्चना करता हैं, प्रार्थना कर जल्द स्वास्थ्य लाभ की विनती करते हैं। इनमें सभी धर्मों के लोग शामिल होते हैं। किसी भी धर्म को मानना या स्वीकार अथवा अस्वीकार करना नागरिकों का व्यक्तिगत अधिकार है। रोकटोक केवल इस बात को लेकर है कि नाबालिगों को बहला फुसलाकर उन्हें दूसरे धर्मों में दीक्षित नहीं किया जा सकता। यहां भी वही कानून लागू होता है जो 18 वर्ष से कम उम्र के लोगों को स्वतंत्र रूप से निर्णय नहीं लेने देता। वयस्कों को भी यदि दबाव डालकर, प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जाता है तो वह अवैध होगा। कानून नाबालिगों, मानसिक रूप से कमजोर या नशे के प्रभाव में लोगों को किसी भी प्रकार का समझौता करने से रोकता है। निर्णय बिना किसी दबाव या प्रलोभन के, बिना नशे के प्रभाव में आए लिया गया हो और वह कानून सम्मत भी हो, तो उसे किसी भी कानून के तहत चुनौती नहीं दी जा सकती। शर्त केवल यही है कि वह व्यक्ति मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए और बालिग होना चाहिए। इसमें जोर जबरदस्ती केवल संख्या बल बढ़ाने की या अपनी दुकान चलाने के लिए की गई हो तो वह अपराध की श्रेणी में आता है। इस लिहाज से प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराना और डंडे पर जोर पर उनकी घर वापसी कराना, दोनों ही अपराध है। मुश्किल यह भी है कि किसी को हिन्दू बनाने या उसे हिन्दू धर्म में लौटाने का कोई शास्त्र सम्मत तरीका नहीं है। सनातन में अनेक प्रचारक हुए हैं। अनेक धार्मिक मान्यताएं स्वयं विकसित हुई हैं। इसमें पेड़ पौधों की पूजा करने वाले, ग्रंथ को गुरू मानने वाले, मूर्ति की पूजा करने वाले, मूर्ति की पूजा नहीं करने वाले, स्तंभों को आस्था का प्रतीक मानने वाले सभी शामिल हैं। सनातन आस्था की खुली अनुमति देता है। पर मुश्किल यह है कि इसी अनुमति को सनातन की कमजोरी मान लिया गया जबकि यही सनातन की ताकत है। देश की सुरक्षा, समृद्धि और स्वीकार्यता को इसी सनातन संस्कृति से पुष्टि मिलती है। दरअसल, यह कुटिल राजनीति है जिसमें राजा स्वयं तो धर्मनिरपेक्ष रहता है पर उसके करीबी धर्म के नाम पर समाज को बांटते हैं।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ में बाल विवाह उन्मूलन की दिशा में बड़ा कदम, बाल विवाह मुक्त घोषित किए जाने की प्रक्रिया में बालोद जिला

गरियाबंद एनकाउंटर : मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद, बीजापुर में दो नक्सली ढेर

कुम्हारी रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रेलवे की बड़ी कार्रवाई, 50 साल पुराने कब्जों पर चलाया बुलडोजर

विधायक गोमती साय ने सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

Breaking News : एगरोल ठेला लगाने वाले दो भाईयों का अपहरण, यूपी की कार से भाग निकले आरोपी

Om Prakash Verma January 24, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जस्टिस अरविंद वर्मा को चीफ जस्टिस रमेश सिंह ने दिलाई शपथ, माता पिता को दिया सफलता का श्रेय जस्टिस अरविंद वर्मा को चीफ जस्टिस रमेश सिंह ने दिलाई शपथ, माता पिता को दिया सफलता का श्रेय
Next Article सोने की तस्करी: तस्करों के पेट से डॉक्टरों ने निकाली 12 गोलियां, मिलते थे इतने रूपए सोने की तस्करी: तस्करों के पेट से डॉक्टरों ने निकाली 12 गोलियां, मिलते थे इतने रूपए

Ro.No.-13380/165

× Popup Image
Camp 1 BHILAI में दो लड़कों को उठा ले गए ये लोग CCTV देखिए | Faizan Khan | KP News
Subscribe

Advertisement

Advertisement


You Might Also Like

छत्तीसगढ़ में बाल विवाह उन्मूलन की दिशा में बड़ा कदम, बाल विवाह मुक्त घोषित किए जाने की प्रक्रिया में बालोद जिला

September 12, 2025

गरियाबंद एनकाउंटर : मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद, बीजापुर में दो नक्सली ढेर

September 12, 2025

कुम्हारी रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रेलवे की बड़ी कार्रवाई, 50 साल पुराने कब्जों पर चलाया बुलडोजर

September 12, 2025

विधायक गोमती साय ने सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

September 12, 2025
Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?