ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : गणपति विसर्जन करने गए युवक की हत्या, चाय को लेकर हुए विवाद के बाद बदमाशों ने मार दिया चाकू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : गणपति विसर्जन करने गए युवक की हत्या, चाय को लेकर हुए विवाद के बाद बदमाशों ने मार दिया चाकू

By Mohan Rao
Published: October 1, 2023
Share
मृतक राहुल साहू
SHARE

भिलाई। शिवनाथ नदी पुराने पुल के पास बीती रात गणपति विसर्जन करने गए युवक की दूसरी समिति के युवकों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। शिवनाथ नदी तट पर होटल के पास चाय पीने को लेकर हुए विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि दूसरे गुट के युवकों ने एक युवक को पहले बेरहमी से पीटा और उसके बाद चाकू मारकर भाग गए। युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना पुलगांव थाना क्षेत्र की है। मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। इधर घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने थाने में जमकर हंगामा किया।

मिली जानकारी के अनुसार घटना शनिवार देर रात लगभग 1:30 बजे की बताई जा रही है। ग्रीन चौक निवासी राहुल साहू अपने साथियों के साथ गणपति विसर्जन करने शिवनाथ नदी के पुराने पुल के पास पहुंचे। शनिवार को यहां कई समितियां विसर्जन के लिए पहुंची थी। इस दौरान राहूल साहू चाय पीने वहां के होटल में चला गया। इस दौरान वहां दूसरी समिति के कुछ युवकों के साथ उसका विवाद हो गया।

बताया जा रहा है कि विसर्जन के लिए पहुंचे युवक नशे में धुत थे और विवाद के बाद राहूल साहू को घेर कर मारने लगे। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे बचाने कर प्रयास भी किया लेकिन नशे में धुत युवक उन्हें भी मारकर भगा रहे थे। इस दौरान बदमाशों ने राहुल साहू पर चाकू से हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान पांच युवकों के घायल भी हुए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलगांव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक भिलाई की किसी समिति के हैं जिनकी पतासाजी की जा रही है।

पुलिस का निर्देश बेअसर
बता दें विसर्जन के पूर्व दुर्ग पुलिस ने डीजे संचालकों की बैठक ली थी और इस दौरान कई निर्देश दिए गए। इसमें प्रमुख रूप से रात 10 बजे के बाद डीजे पर प्रतिबंध लगाने के साथ की डीजे के साथ रंगीन लाइटिंग लगाने पर मनाही थी। दुर्ग पुलिस ने निर्देशों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। दुर्ग पुलिस की चेतावनी भी बेअसर रही। दुर्ग भिलाई की अधिकतर समितयां विसर्जन यात्रा रात 9 बजे के बाद निकाली और इस दौरन देर रात तक डीजे का शोर रहा। कहीं भी पुलिस ने एक भी डीजे जब्त नहीं किया। सुपेला पुलिस ने पिछले दिनों एक डीजे के खिलाफ कार्रवाई कर खानापूर्ति कर दी थी। इसके अलावा दुर्ग भिलाई में पुलिस को एक भी ऐसा डीजे नहीं मिला जो रात 10 बजे के बाद बज रहा हो। जबकि पूरे शहर में रात 10 बजे के बाद डीजे का शोर होता रहा।

CG में भी दलबदल का खेल शुरू : बड़ी संख्या में दूसरे दलों के नेता भाजपा में शामिल… भाजपा का दावा कांग्रेस की उल्टी गिनती शुरू
ज्ञान धारा – शिक्षा संवाद’ कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय, बोले-शिक्षा राष्ट्र निर्माण का आधार है
कोरोना के खिलाफ जंग: बच्चों के लिए वैक्सीन को सरकार की मंजूरी, एक बच्चे को लगेंगे तीन डोज
स्कूल शिक्षा विभाग के लिए 22466 करोड़ का बजट, मंत्री यादव ने कहा- बदलेगी शिक्षा की तस्वीर
नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी योजना की प्रगति की भी ली समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सेना के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजैंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी बनी वजह सेना के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजैंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी बनी वजह
Next Article भिलाई चेम्बर ने किया श्रम दान, पीएम मोदी के आह्वान पर बाजारों में चलाया सफाई अभियान

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?