ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : ज्यादा ब्याज का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में आए चिटफंड कंपनी के दो डायरेक्टर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : ज्यादा ब्याज का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में आए चिटफंड कंपनी के दो डायरेक्टर

By Mohan Rao
Published: July 14, 2023
Share
चिटफंड कंपनी के फरार डायरेक्टर गिरफ्तार
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ में चिटफंड कंपनियों के फरार डायरेक्टरों की लगातार धरपकड़ की जा रही है। इस मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भी पुलिस को विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में दुर्ग पुलिस ने दो बड़े चिटफंड कंपनी के डायरेक्टरों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। उक्त कंपनियों द्वारा लोगों को ज्यादा ब्याज का लालच देकर निवेश कराया और करोड़ो रुपए लेकर फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार चिटफंड कंपनी साईं प्रकाश प्रॉपर्टी डेवलपमेंट लिमिटेड एवं कोलकाता वेयर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के डायरेक्टर पर दुर्ग पुलिस ने शिकंजा कसा है। साईं प्रकाश प्रॉपर्टी डेवलपमेंट लिमिटेड के डायरेक्टर रणविजय सिंह बघेल एवं कोलकाता वेयर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के डायरेक्टर शहाजान खान द्वारा आम लोगो को लुभावने आफर देकर जमा रकम का कम समय में ज्यादा ब्याज दिलाने का भरोसा दिलाकर निवेश कराया गया था। समयावधि पूरा होने के बाद भी लोगों को उनके रुपए नहीं मिले। कंपनी के चक्कर काटने के बाद पीड़ितों ने इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के बाद कंपनी के डायरेक्टर फरार हो गए। इसके बाद इनकी तलाश की जाती रही।

साईं प्रकाश प्रॉपर्टी डेवलपमेंट लिमिटेड के डायरेक्टर रणविजय सिंह बघेल एवं कोलकाता वेयर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के डायरेक्टर शहाजान खान अहमद की तलाश के लिए पुलिस ने पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में टीम भेजी लेकिन दोनों का सुराग नहीं मिल रहा था। इसबीच पता चला कि इनमें एक शाहजान खान रायगढ़ में है। इसके बाद पुलिस की एक टीम रायगढ़ पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया।

इसी प्रकार साईं प्रकाश डेवलपमेंट प्रॉपर्टी लिमिटेड के फरार डायरेक्टर रणविजय सिंह के भुवनेश्वर में होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस की एक टीम को भुवनेश्वर रवाना किया गया जहां से उसे गिरफ्तार कर दुर्ग लाया गया। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इधर इस कार्रवाई के बाद चिटफंड कंपनी के झांसे में आकर लाखों रुपए गवांने वाले निवेशकों के चेहरों पर मुस्कान लौटी है। अब प्रशासन द्वारा चिटफंड कंपनियों की संपत्तियों को कुर्क कर निवेशकों की डूबी हुई रकम लौटाएगी।

वन कर्मी बीट गार्ड के घर चोरी, दोस्त ही निकला चोर… पुलिस ने बरामद किए 7 लाख रुपए
Big News: मुख्यमंत्री पद की शपथ से पहले नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, एक जवान शहीद और एक घायल, माइंस की सुरक्षा में लगे थे जवान
आयकर विभाग की बड़ी छापेमारी, सुनार ने सुरंग में छिपा रखी थी 700 करोड़ की संपत्ति
‘मिर्जापुर’ की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, सांसद अनुप्रिया पटेल ने पीएम और सीएम से की जांच की मांग
निकाय उपचुनाव : दुर्ग निगम के वार्ड से कांग्रेस और अहिवारा पालिका के वार्ड से भाजपा की जीत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पद्म विभूषण तीजन बाई घर पहुंची मेडिकल टीम, सोशल मीडिया पर खराब स्वास्थ्य की जानकारी मिलने पर सीएम बघेल ने लिया संज्ञान
Next Article Breaking News : पहली बार मंत्री बने मोहन मरकाम, राज्यपाल ने दिलाई शपथ… सीएम बघेल ने दी बधाई

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?