ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरबा में सब्जी बेचने वाले के घर से टमाटर चोरी, पांच कैरेट उठा ले गए चोर… FIR दर्ज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

कोरबा में सब्जी बेचने वाले के घर से टमाटर चोरी, पांच कैरेट उठा ले गए चोर… FIR दर्ज

By Mohan Rao
Published: July 13, 2023
Share
सब्जी विक्रेता के घर से पांच कैरेट टमाटर चोरी
SHARE

कोरबा। टमाटर की बेतहाशा कीमतों से हर कोई हैरान परेशान है। एक ओर जहां टमाटर रिकार्ड महंगाई को छू गया है वहीं सब्जी बेचने वालों के लिए इसे संभालना मुश्किल हो रहा है। लगातार टमाटर चोरी की खबरे आ रही है। इस बीच छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कैरेट के साथ टमाटर की चोरी का मामला सामने आया है। यहां के एक सब्जी बेचने वाले शख्स के घर से टमाटर चोरी हो गए। इस मामले कोरबा के कोतवाली थाना अंतर्गत मानिकपुर चौकी में एफआईआर दर्ज कराई गई है। चोरी हुए टमाटर की कीमत 12 हजार से ज्यादा की है।

कभी पांच से दस रुपए प्रति किलो की दर से बिकने वाले टमाटर के भाव आसमान छू रहे हैं। छत्तीसगढ़ के बाजारों में इन दिनों इसकी कीमत 120 से 160 रुपए किलो तक बिक रहा है। इस बीच एसईसीएल के झोपड़ीपारा निवासी सब्जी विक्रेता कैलाश टंडन के घर से टमाटर से भरे कैरेट चोरी हो गए है। कैलाश टंडन ने अपने घर में टमाटर से भरे पांच कैरेट खरीद कर रखे थे। जब वह बुधवार सुबह सोकर उठा तो उसमें से एक कैरेट गायब था।

टमाटर के बारे में जब उसने अपने परिवार वालों से पूछा तो उन लोगों ने कुछ भी पता नहीं होने की बात कही। इसके बाद कैलाश ने मामला दर्ज कराया। कैलाश का कहना है कि किसी जानकारी व्यक्ति ने ही उसके घर से टमाटर की चोरी की होगी। कैलाश टंडन ने बताया कि इससे पहले भी उसके घर से टमाटर चोरी की घटना हो चुकी है। सब्जी व्यापारी कैलाश ने बताया कि टमाटर अभी काफी महंगा है 100 रुपये से लेकर 120, 130 रुपये किलो के भाव से बिक रहा है। उसने सात कैरेट टमाटर खरीदा है। एक पेटी उसे 2500 रुपये की पड़ी है। अभी टमाटर जिस तरह से महंगे हैं और उसकी चोरी हो गई इससे उसको काफी नुकसान हुआ है। कैलाश टंडन की शिकायत पर मानिकपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

58.07 लाख से सतनाम भवन बनेगा सर्वसुविधायुक्त…. विधायक वोरा ने किया निषाद समाज के भवन का लोकार्पण
जंगली सूअर मारने जंगल में बिछाई खुली तार की चपेट में आने से शख्स की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार
कोहका में दो होटल सील : ओयो के माध्यम से हो रहे थे संचालित… लोगों की शिकायत पर विधायक रिकेश के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
85 लाख की धोखाधड़ी करने वाला बदमाश इंदौर से पकड़ाया, महिला को बनाया था ठगी का शिकार
छत्तीसगढ़ में कोविड टीकाकरण नहीं होगा बाधित, अभी पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध…. राज्य को जल्द ही मिलने वाली हैं 5.26 लाख नई वैक्सीन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चंद्रयान-3 : लॉन्चिंग की तैयारियां पूरी, तिरुपति मंदिर पहुंचे इसरो के वैज्ञानिक, मिशन की सफलता के लिए की पूजा
Next Article Breaking News : कांकेर के नरहरपुर में शुरू हुआ प्रदेश का पहला स्वामी आत्मानंद आदर्श महाविद्यालय, सीएम भूपेश बघेल ने किया लोकार्पण

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?