ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : बलोदाबाजार में युवती की हत्या, चंद घंटों में आरोपी तक पहुंची पुलिस… हैरान करने वाली वजह आई सामने
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG Crime : बलोदाबाजार में युवती की हत्या, चंद घंटों में आरोपी तक पहुंची पुलिस… हैरान करने वाली वजह आई सामने

By Mohan Rao
Published: July 3, 2023
Share
प्रेमी ने की थी युवती की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
SHARE

बलोदाबाजार। रविवार को बलोदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र के मुक्तिधाम के पास डबरी में मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस चंद घंटों में ही आरोपी के पास पहुंच गई। दरअसल युवती की हत्या करने वाला उसका प्रेमी ही निकला। युवती शादी की जिद कर रही थी और प्रेमी को लगता था कि युवती का दूसरे किसी युवक से भी संबंध था। इसी वजह से दोनों में विवाद हुआ और प्रेमी ने युवती राड़ से पीट-पीटकर घायल कर दिया और तड़पता हुआ छोड़कर भाग गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बता दें रविवार को गिधपुरी पलारी मार्ग पर कौड़िया गांव का मुक्तिधाम के पास डबरी में युवती की लाश मिली थी। रविवार की सुबह आने जाने वाले लोगों में एक शख्स डबरी की ओर गया था उसे बदबू आई। पास जाकर देखा तो वहां युवती की लाश पड़ी थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। युवती का शव का काफी क्षत विक्षत हो गया था। उसका आधा हाथ भी कुत्तों ने नोच लिया था। जांच के दौरान पहले पुलिस ने शव की शिनाख्त की। शव के जेब से मिले आधार कार्ड से मृतका की पहचान गांव तूरमा निवासी आश्मा मनहरे पिता धरम मनहरे(21) के रूप में हुई।

पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और इसके बाद पता चला कि आश्मा का मिर्गी गांव निवसी दिनेश सेन (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि इनके बीच करीब चार सालों से प्रेम प्रसंग है। इसके बाद पुलिस दिनेश सेन के पास पहुंची और उसे उसके घर से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने युवती की हत्या की बात मान ली और इसकी वजह भी पुलिस को बताई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

शादी की जिद व दूसरे से संबंध का था शक
पुलिस की पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि 29 की रात को युवती ने उसे फोन कर शादी की जिद की। इसके बाद आरोपी ने मना करते हुए अभी शादी नहीं करने की बात कही। इसके बाद उसी रात को आरोपी युवती के घर पहुंच गया। इसके बाद युवती उसके साथ निकल गई। दोनों रायपुर की ओर जा रहे थे इस बीच मुक्तिधाम के पास दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोपी को शक था कि उसकी प्रेमिका का संबंध किसी और से भी है।

इस सवाल पर युवती भड़क गई और दोनों में जमकर विवाद हुआ। विवाद के बाद आरोपी ने बाइक में रखी रॉड से युवती पर ताबड़तोड़ वार किए और उसे घायल अवस्था में तड़पता हुआ डबरी के पास छोड़कर भाग गया। इसके बाद युवती की वहां मौत हो गई। इधर घटना के बाद आरोपी अपने घर पर ही था। बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गांव में ही सेलून चलाता है और इस दौरान युवती के भाई से उसकी दोस्ती हुई और बाद में युवती से परिचय हुआ था। बहरहाल शव मिलने के बाद चंद घंटों में ही मामला सुलझाने के लिए जिले के पुलिस कप्तान ने पूरी टीम को बधाई दी।

छत्तीसगढ़ में कोरोना: 54 दिन बाद 4 हजार से कम केस, सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 65 हजार तक पहुंची…. सभी जिलों में सुधर रही तस्वीर
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए उपराष्ट्रपति, बोले- प्रदेश में विकास ने ली हिंसा की जगह
75 लाख की लागत से धमधा नाका में शुरु हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, जर्जर सड़कों का हुआ डामरीकरण: वोरा
Big news : एक करोड़ का इनामी नक्सली गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ की कई वारदातों में रहा शामिल… तेलंगाना से गिरफ्तार
37 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला: डॉ भूरे होंगे रायपुर के नये कलेक्टर, पुष्पेंद्र कुमार मीणा को मिली दुर्ग की जिम्मेदारी, देखे पूरी सूची
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 260 # 03 July 2023
Next Article राधिका मदान क्वालिटी वर्क और ग्रोथ के लिए लगातार कर रही हैं प्रयास, अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों का किया दौरा राधिका मदान क्वालिटी वर्क और ग्रोथ के लिए लगातार कर रही हैं प्रयास, अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों का किया दौरा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?