ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big Breaking : एनएच 53 में बड़ा हादसा, टक्कर के बाद तीन ट्रकों में लगी आग, जिंदा जल गया ड्राइवर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

Big Breaking : एनएच 53 में बड़ा हादसा, टक्कर के बाद तीन ट्रकों में लगी आग, जिंदा जल गया ड्राइवर

By Mohan Rao
Published: June 1, 2023
Share
महासमुंद में बड़ा हादसा
SHARE

महासमुंद Mahasamund. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नेशनल हाइवे नंबर 53 पर बड़ा हादसा हो गया। बुधवार देर रात यहां तीन ट्रकों की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद तीनों ट्रकों में भीषण आग लग गई। इस दौरान एक ट्रक के चालक का सजीव दहन हो गया। दूसरे ट्रक का चालक भी बुरी तरह से झुलस गया है। देर रात हुए हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। हादसा यहां के सांकरा थाना क्षेत्र में हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार सांकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भगत देवरी के पास बुधवार की रात तीन ट्रक आपस में भिड़ गए। घटना के बाद तीनों वाहनों में आग लग गई। आग लगने के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने के बाद एक ट्रक से चालक का शव बरामद किया गया जो बुरी तरह जल गया था।

सड़क पर खड़ा था वाहन, एक के बाद एक दो ट्रक टकराए
हादसे को लेकर बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे- 53 पर सांकरा के पास राखड़ लोडेड ट्रक ब्रेकडाउन के कारण खड़ी कर चालक व हेल्पर कहीं चले गए। चालक ने इंडीकेटर भी नहीं जला रखा था। बुधवार की आधी रात लगभग एक बजे ओडिशा से रायपुर की जा रहा केबल लोडेड ट्रक पीछे से खड़ी ट्रक से टकरा गया। इस बीच सरायपाली की ओर से आ रहे ऑयल पेंट से भरा ट्रक भी दोनों ट्रकों से टकरा गया। इस ट्रक में ऑयल होने के कारण भीषण आग लग गई, जिसने दोनों ट्रकों को भी अपनी चपेट में ले लिया। बीच सड़क पर तीनों ट्रक जलने लगे।

आग के कारण बीच वाले ट्रक का चालक बुरी तरह से फंस गया और वह जिंदा चल गया। मृतक चालक की पहचान सद्दाम अंसारी (38) के रूप में हुई है।  वह बिहार का रहने वाला था जो पिछले कुछ सालों से पिथौरा के बागड़पारा में रह रहा था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने तीनों ट्रकों में लगी आग को बुझाया। इसके बाद बीच वाले ट्रक में जिंदा जल गए ड्राइवर को बाहर निकालकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। वहीं दूसरे ट्रक का ड्राइवर और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए पिथौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यही नहीं लापरवाही पूर्वक सड़क पर ट्रक खड़ी करने वाला चालक व हेल्फर फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना: लगातार बढ़ रहे संक्रमित…. पिछले 24 घंटों में सामने आए 2507 नए केस…. 50 कोरोना संक्रमितों की मौत
कुमार बिश्वरंजन को मिली चिप्स के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर की जिम्मेदारी, आदेश जारी
छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू … रायगढ़ में 5 हजार मुर्गियों व 12 हजार चूजे मार कर दफनाए, सीएम साय ने अफसरों को दिए निर्देश
गठिया वात से पीडि़त महिला चलने फिरने में थी असमर्थ….. बी.एम. शाह में मिला ऐसा इलाज कि लौटी पैरो की ताकत… अब नहीं लेती किसी का सहारा
shreekanchanpath 45 # 28 November 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एग्रीमेंट का पालन न करने वाले प्रमोटर पर लगा जुर्माना, चार लाख रुपए देने होंगे, दो माह के भीतर भुगतान का निर्देश
Next Article रीपा अंतर्गत आजीविका गुड़ी से पुनर्जीवित हो रहे हैं परम्परागत व्यवसाय रीपा अंतर्गत आजीविका गुड़ी से पुनर्जीवित हो रहे हैं परम्परागत व्यवसाय

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?