ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Amleshwar Murder & Robbed :_पांच दिनों तक रैकी कर दिनदहाड़े व्यापारी पर बरसाई 6 गोलियां और लूट लिया 40 लाख से ज्यादा का सोना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

Amleshwar Murder & Robbed :_पांच दिनों तक रैकी कर दिनदहाड़े व्यापारी पर बरसाई 6 गोलियां और लूट लिया 40 लाख से ज्यादा का सोना

By Om Prakash Verma
Published: October 21, 2022
Share
Amleshwar Murder & Robbed :_पांच दिनों तक रैकी कर दिनदहाड़े व्यापारी पर बरसाई 6 गोलियां और लूट लिया 40 लाख से ज्यादा का सोना
Amleshwar Murder & Robbed :_पांच दिनों तक रैकी कर दिनदहाड़े व्यापारी पर बरसाई 6 गोलियां और लूट लिया 40 लाख से ज्यादा का सोना
SHARE

बाइक और कार के सहारे चार लोगों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम, आखिरी बार बिलासपुर टोल में देखे गए
भिलाई। दुर्ग जिले के आखिरी गांव अमलेश्वर में ग्राहक बनकर पहुंचे दो युवाओं ने सराफा व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी और दुकान से करीब 40 लाख रुपए से ज्यादा का सोना लेकर फरार हो गए। घटना गुरुवार दोपहर एक से डेढ़ बजे के बीच की है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस को आरोपियों के चेहरे भी नजर आए और सीसीटीवी में कैद पूरी घटना को देख पुलिस ने जांच तेज कर दी। देर रात तक दो संदेहियों को भी पुलिस ने खोज निकाला। पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रोफेशनल शूटर थे और उसने मात्र 8 मिनट में ही घटना को अंजाम दे दिया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों में एक बदमाश दिव्यांग था और उसका आधा हाथ भी कटा हुआ था। उसी ने व्यापारी पर सबसे पहले गोली चलाई। इससे बाद दूसरा आरोपी काउंटर से कूदकर व्यापारी के सामने पहुंचा औरउस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। पुलिस ने देर रात दो संदेहियों की पहचान कर उसके फोटो भी जारी किए हैं।

सेजबहार के पास छोड़ी बाइक
पुलिस ने सेजबहार के पास घटना में उपयोग की गई बाइक को भी बरामद कर लिया है। यह बाइक झारखंड की थी। जांच में पता चला है कि घटना के दौरान सौरभ नाम का युवक मौजूद था। उसके साथ तीन अन्य आरोपी पिछले पांच दिन से आरंग में रह रहहे थे और यहां रैकी भी की थी। इधर बाइक छोड़कर आरोपी एक कार में बिलासपुर की ओर आगे बढ़े। बिलासपुर टोल पर उनकी गाड़ी भी क्रास हुई है।

संदेही सौरभ

अकेले देख घुसे थे
आरोपी उस वक्त दुकान में घुसे थे जब व्यापारी सुरेन्द्र दुकान में अकेले थे। जब आरोपी सुरेन्द्र के साथ मारपीट कर रहे थे तब एक सफाई कर्मी भी दुकान के बाहर पहुंचा था,लेकिन आरोपियों ने उसे बाहर से ही रवाना कर दिया था। सीसीटीवी फुटेज को जब खंगाला गया तो घटना के बाद आऱोपी अमलेश्वर थाने के सामने से होते हुए खुरमुड़ा रोड़ के जरिए रायपुर की ओऱ् भागे।

घंटे भर में ही पहुंचे अधिकारी
घटना की खबर लगते ही घंटे भर में ही पुलिस के आधा अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और तत्काल टीम गठित कर जांच शुरू कर दी। एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने स्वयं घटना स्थल और सीसीटीवी फुटेज को देखा और देर तक वहां रहकर सारे साक्ष्यों को बारीकी से देखा।

जल्द होंगे पुलिस की गिरफ्त में
अमलेश्वर के तिरंगा चौक पर स्थित समृद्धि ज्वेलर्स के संचालक की दुकान में घुसर गोली मारकर हत्या कर लूट करने वाले आरोपियों में से दो संदिग्ध की पहचान कर ली गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
डॉ अभिषेक पल्लव, एसपी दुर्ग

छत्तीसगढ़ में अब पेट्रोल पंपों में होगी वाहनों की प्रदूषण जांच… परिवहन विभाग और पेट्रोलियम कंपनियों के बीच बैठक में निर्णय
दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर गिरोह, चंद मिनटों में पार कर जाते थे बाइक… ऐसे पकड़ाए
17वीं मंजिल से तीन साल के बेटे को गोद में लेकर कूदी महिला, दोनों की मौत, ये है वजह
देश में पहली बार हुआ चूहे का पोस्टमार्टम, हत्या का केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने कराया पीएम… रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
CAIT: कैट ने बुलाई बैठक: तुर्किये-अजरबैजान से कारोबार करें या नहीं, आज तय करेंगे देशभर के व्यापारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 11000 दीपो से रौशन होगा खुर्सीपार… विधायक देवेंद्र यादव के नेतृत्व में राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा प्रज्वलित किए जाएंगे दीप, दिखेगा भव्य नजारा 11000 दीपो से रौशन होगा खुर्सीपार… विधायक देवेंद्र यादव के नेतृत्व में राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा प्रज्वलित किए जाएंगे दीप, दिखेगा भव्य नजारा
Next Article आज क्षेत्रीय सिनेमा का परिदृश्य काफी बदल गया है : तेजस्वी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?