ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बैंक कर्मी युवती की मौत पर बवाल : मुस्लिम युवक के साथ गई थी घूमने, परिजनों को मिली मौत की खबर… जानें क्या है पूरा मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

बैंक कर्मी युवती की मौत पर बवाल : मुस्लिम युवक के साथ गई थी घूमने, परिजनों को मिली मौत की खबर… जानें क्या है पूरा मामला

By Mohan Rao
Published: October 16, 2022
Share
बैक कर्मी युवती की मौत पर बवाल
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर में बैंक कर्मी युवती की मौत पर बवाल खड़ा हो गया है। बैंक कर्मी युवती मुस्लिम युवक के साथ नवा रायपुर घूमने गई थी और शाम को उसकी मौत की खबर उसके घर पहुंची। घटना की सूचना के बाद परिजनों व बजरंग दल के लोगों ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया और इस मामले में युवक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की मांग की गई। हालांकि पुलिस ने अभी मामला दर्ज नहीं किया है। जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के सिलतरा की रहने वाली मोनिका यादव (24) का भनपुरी के वाहिद अली से अफेयर चल रहा था। हाल के दिनों में इनके बीच मनमुटाव चल रहा था। शनिवार को वाहिद अली बैंक पहुंचा और मोनिका यादव को अपने साथ चलने के लिए मजबूर करने लगा। बैंक में न्यूसेंस न हो इसके लिए मोनिका यादव उसके साथ चली गई। यहां से वे नवा रायपुर की ओर निकल गए। इसके बाद शाम को वाहिद अली घायल अवस्था में मोनिका यादव को तेलीबांधा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया था, जहां उसकी मौत हो गई। वाहिद अली ने अस्पताल में बताया कि मोनिका चलती बाइक से गिर गई थी जिसकी वजह से उसके सिर पर चोट आई है।

वाहिद अली ने बैंक कर्मी युवती की मौत की सूचना घर पर पहुंचाई। घरवालों को इसकी जानकारी मिलने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान यहां जमकर हंगामा हुआ। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि मोनिका यादव रायपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्रांच में काम भी करती थी। वाहिद अली से उसका झगड़ा हुआ था और उसने उससे ब्रेकअप कर लिया था इसके बाद भी वह उसे परेशान कर रहा था।

बजरंगदल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि वाहिद अली ने जो कहानी बनाई वह झूठी है। वाहिद अली ने युवकी हत्या की है और उसे हादसे का रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वाहिद अली ने जानबूझकर हादसे का सीन क्रिएट किया है। इधर इस पूरे मामले में तेलीबांधा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि घटना की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

19वीं छत्तीसगढ़ यंग साइंटिस्ट कांग्रेस का आयोजन 26 -27 फरवरी को NIT रायपुर में
भारत के ‘ परम सिद्धि ‘ को विश्व के 500 सुपर कंप्यूटर की सूची में मिला 63वां स्थान
प्रदेश में कोरोना के दैनिक मामलों में फिर इजाफा…. पिछले 24 घंटों में 15084 नए केस… 226 मरीजों की हुई मौत
ऑपरेशन मुस्कान : एसएसपी शशिमोहन सिंह बोले- जशपुर में 138 बच्चों को किया गया सकुशल बरामद
Gustakhi Maaf: सम्मान समारोह के प्रति बेजारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news : CG विधानसभा सभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी का निधन… सीने में दर्द उठा और अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
Next Article हादसा: तेज रफ्तार ने फिर ली 9 लोगों की जान, आमने-सामने से टकराई दोनों गाड़ियां हादसा: तेज रफ्तार ने फिर ली 9 लोगों की जान, आमने-सामने से टकराई दोनों गाड़ियां
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?