ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : स्पर्श हॉस्पिटल में हेल्थ डिपार्टमेंट का अफसर बताकर की पांच लाख की डिमांड… जानें क्या है यह मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Big news : स्पर्श हॉस्पिटल में हेल्थ डिपार्टमेंट का अफसर बताकर की पांच लाख की डिमांड… जानें क्या है यह मामला

By Mohan Rao
Published: October 14, 2022
Share
स्पर्श हॉस्पिटल भिलाई
SHARE

भिलाई। स्पर्श मल्टिस्पेलिटी हॉस्पिटल भिलाई में स्वास्थ्य विभाग का अफसर बताकर पांच लाख रुपए की डिमांड का मामला सामने आया है। हॉस्पिटल में यहां के एक डॉक्टर के चेंबर में घुसकर शातिर ने डिमांड रखी और पूरा नहीं करने पर अस्पताल में ताला लगाने की धमकी दे डाली। इसके बाद हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने इसे अच्छे से हैंडल किया। भेद खुलता देख बाद में फर्जी स्वास्थ्य विभाग का अफसर वहां से निकल गया। इस मामले में स्पर्श हॉस्पिटल के चिकित्सक की शिकायत पर सुपेला पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार स्पर्श हॉस्पिटल के स्पेशलिस्ट डॉक्टर संजय गोयल के साथ यह घटनाक्रम हुआ। 11 अक्टूबर को वे अपने चेंबर में थे इसी दौरान एक शख्स सीधा चेंबर में घुस गया और धमकाने वाले लहजे में बैग को हटवाया। इस दौरान उसने अपने आप को छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी बताया और अस्पताल में गड़बड़ियों की बात कहते हुए 5 लाख रुपए देने कहा। तेवर दिखाते शख्स कह रहा था कि वह अस्पताल को सील करवा देगा।

इस दौरान डॉक्टर ने शांति से काम लिया और उस शख्स को चाय पिलाई। इसके बाद उससे परिचय पत्र मांगा तो वह हकबका गया और फिर से तेवर दिखाने लगा। इस दौरान अस्पताल के अन्य डॉक्टर भी पहुंच चुके थे। माहौल बिगड़ता देख वह वहां से निकल गया। फर्जी अफसर ने विजिटिंंग कार्ड दिया जिसमें छत्तीसगढ़ शासन का लोगों भी लगा हुआ था। इसके बाद डॉक्टर ने शख्स को अपना नंबर दिया और उसका नंबर भी ले लिया। इसके बाद जब उससे संपर्क किया तो खुद को ईडी का बताते हुए अभी रेड में हूं बाद में बात करता हूं कहकर फोन काट दिया।

बताया जा रहा है कि जिस शख्स ने स्पर्श हॉस्पिटल में डॉक्टर को धमकाया है वह राजनांदगांव का रहने वाला है। स्पर्श हास्पिटल के सीसी कैमरों में उसकी हरकतें रिकार्ड हो गई हैं जिसे अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को उपलब्ध करा दिया है। यहीं नहीं यह भी पता चला है कि उगाही करने पहुंचे शख्स का नाम संजीव जैन है और उसकी प्रोफाइल में अलग अलग पेशा लिखा हुआ। इस मामले में स्पर्श हॉस्पिटल प्रबंधन ने सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सुपेला पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि सुपेला पुलिस इस संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं दे रही है।

Breaking News : दुर्ग लोकसभा से विजय बघेल की बंपर जीत, कांग्रेस के राजेन्द्र साहू को रिकार्ड मतों से हराया
छत्तीसगढ़ सरकार ने पीएफआरडीए को लिखा पत्र, पुरानी पेंशन योजना के लिए वापस मांगे 17240 करोड़ रुपये
मामूली विवाद के बाद पत्नी और बेटे को गोली मारी, शख्स ने भरमार बंदूक से किया फायर… बेटे की मौत
ग्रहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं
सिंगापुर में करतब दिखाएगा भारतीय वायुसेना का तेजस विमान, एयर शो 2022 में लेगा भाग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अच्छी खबर: थल सेना अग्निवीर भर्ती रैली के लिए नि:शुल्क फिजिकल ट्रेनिंग देगा जिला प्रशासन, ऐसे करें आवेदन अच्छी खबर: थल सेना अग्निवीर भर्ती रैली के लिए नि:शुल्क फिजिकल ट्रेनिंग देगा जिला प्रशासन, ऐसे करें आवेदन
Next Article Big Breaking: इन दो राज्यों में विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान आज, निर्वाचन आयोग ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?