ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम नरेंद्र मोदी की अहम बैठक रद्द, कैबिनेट विस्तार पर चर्चा की थीं अटकलें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

पीएम नरेंद्र मोदी की अहम बैठक रद्द, कैबिनेट विस्तार पर चर्चा की थीं अटकलें

By @dmin
Published: July 6, 2021
Share
पहली बार रक्षा क्षेत्र में 74 फीसदी तक एफडीआई ऑटोमैटिक रूट से लाने का फैसला लिया गया: नरेंद्र मोदी
पहली बार रक्षा क्षेत्र में 74 फीसदी तक एफडीआई ऑटोमैटिक रूट से लाने का फैसला लिया गया: नरेंद्र मोदी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय कैबिनेट में विस्तार की चर्चाओं के बीच मंगलवार शाम को पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से बुलाई गई मीटिंग रद्द हो गई है। इस मीटिंग में बीजेपी चीफ जेपी नड्डा समेत कई वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों को बुलाया गया था। शाम को 5 बजे होने वाली इस मीटिंग में कैबिनेट में फेरबदल और विस्तार पर बात होने की चर्चाएं थीं। हालांकि अब इस बैठक को ही रद्द कर दिया गया है। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है। इस मीटिंग में मंत्रियों की अब तक की परफॉर्मेंस और भविष्य की योजनाओं को लेकर उनकी ओर से पेश किए गए खाके पर भी चर्चा होने वाली थी।

माना जा रहा था कि इस मीटिंग में होम मिनिस्टर अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत कई अन्य केंद्रीय मंत्री जैसे धर्मेंद्र प्रधान, प्रहलाद जोशी, पीयूष गोयल और नरेंद्र सिंह तोमर हिस्सा लेने वाले थे। इससे पहले 20 जून को भी पीएम नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों के साथ एक मीटिंग की थी। इस दौरान उन्होंने 2019 से लेकर 2021 तक सरकार के कामकाज को लेकर बात की थी और मंत्रियों का फीडबैक भी लिया था। केंद्रीय कैबिनेट में कुल 79 मंत्री हो सकते हैं, जिनमें से फिलहाल 53 ही हैं। इस तरह से 26 नए मंत्रियों के लिए पद खाली हैं।

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में यह पहला मौका है, जब कैबिनेट विस्तार की चर्चा चल रही है। इसकी वजह अगले साल 5 राज्यों में होने वाले चुनावों को भी माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी चाहती है कि इस विस्तार में क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन को साधा जा सके। खासतौर पर उत्तर प्रदेश, हिमाचल जैसे राज्यों को लेकर पार्टी चिंतित है। इस बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया, असम के पूर्व सीएम सर्वानंद सोनोवाल, एलजेपी नेता पशुपति नाथ पारस जैसे नेताओं के नाम चर्चा में हैं। सिंधिया ने बीते साल ही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था।

बजट क्वेस्ट 2026 : MY भारत छत्तीसगढ़ ने किया महिला आरक्षण विधेयक पर ‘मॉक पार्लियामेंट’ का आयोजन
कोरोना के बीच केरल में एक और खतरा: निपाह वायरस के कारण 12 साल के बच्चे की मौत… जांच के लिए केंद्र ने भेजी टीम
अमेरिकी डॉक्टर की भारत को सलाह: देश में कुछ हफ्तों का लॉकडाउन बेहद जरूरी…. तभी सुधरेंगे हालात
ज्ञानरोधी हैं विपक्षी दल, उन्हें नागरिकता कानून की पूरी जानकारी ही नहीं : माधव
Big news : आरक्षण बिल रोकने पर मंत्री भेंडिया ने उठाए सवाल, राज्यपाल को लेकर कही यह बड़ी बात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Revealed from FSL report: One and a half kilograms of RDX was dropped by a drone at Jammu Air Force Station एफएसएल रिपोर्ट से खुलासा: जम्मू के एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन से गिराया था डेढ़-डेढ़ किलो आरडीएक्स
Next Article एयरबेस की सुरक्षा में नहीं लगेगी जम्मू जैसी सेंध, काउंटर एयरक्राफ्ट सिस्टम खरीद रही एयर फोर्स एयरबेस की सुरक्षा में नहीं लगेगी जम्मू जैसी सेंध, काउंटर एयरक्राफ्ट सिस्टम खरीद रही एयर फोर्स

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?