ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धार्मिक जुलूस या शोभायात्रा निकालने पर देना होगा हलफनामा, सीएम का नया आदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

धार्मिक जुलूस या शोभायात्रा निकालने पर देना होगा हलफनामा, सीएम का नया आदेश

By @dmin
Published: April 19, 2022
Share
धार्मिक जुलूस या शोभायात्रा निकालने पर देना होगा हलफनामा, सीएम का नया आदेश
धार्मिक जुलूस या शोभायात्रा निकालने पर देना होगा हलफनामा, सीएम का नया आदेश
SHARE

लखनऊ (एजेंसी)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद मंगलवार को यूपी सरकार ने धार्मिक जुलूसों और शोभायात्रा आदि के आयोजन के लिए मंजूरी को अनिवार्य बनाने वाला आदेश जारी कर दिया। इस नए आदेश के मुताबिक धार्मिक जुलूस या शोभायात्रा निकालने से पहले आयोजक को अनिवार्य रूप से हलफनामा देना होगा। गौरतलब है कि दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के दौरान हुई हिंसा के बाद यूपी सरकार ने एहतियातन कई कदम उठाए हैं। त्योहारों को देखते हुए चार मई तक यूपी पुलिस के फील्ड में तैनात सभी अधिकारियों (थानेदार से लेकर एसपी तक) की छट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। पहले से छुट्टी पर गए अधिकारियों से 24 घंटे के अंदर ड्यूटी पर लौटने को कहा गया है।

सोमवार की देर रात अधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए निर्देशित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों को ईद और अक्षय तृतीया पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। ये दोनों त्योहार एक ही दिन पडऩे की संभावना है। धार्मिक जुलूस या शोभायात्रा के लिए इजाजत देने से पहले आयोजक को शांति और सद्भाव कायम रखने का हलफनामा देना होगा। मंजूरी सिर्फ परम्परागत जुलूसों-शोभायात्राओं को दी जाएगी, नए आयोजनों को नहीं।

सीएम योगी ने एसएचओ से लेकर एडीजी स्तर तक के अधिकारियों से अपने इलाके के धार्मिक गुरुओं और सभ्रांत नागरिकों से अगले 24 घंटे के दौरान संवाद करने को कहा है ताकि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ ही उन्होंने शरारतपूर्ण बयान देने वालों के साथ सख्ती से पेश आने को निर्देश दिया है। सीएम योगी ने कहा है कि धार्मिक कार्यक्रम निश्चित स्थानों पर ही होने चाहिए और इससे ट्रैफिक का मूवमेंट प्रभावित नहीं होना चाहिए।

Breaking News : छत्तीसगढ़ के 64 नक्सलियों ने तेलंगाना में किया सरेंडर, 16 महिला नक्सली भी शामिल
Kanpur Violence: 12 और उपद्रवी गिरफ्तार, अब तक 50 गिरफ्तारियां, आज जारी होगा दूसरा पोस्टर
पंडरिया में बीस दिन से लापता बच्ची हुई रिकवर, विधायक रिकेश ने की थी पहल… परिजनों ने जताया आभार
बिग ब्रेकिंग-कोरोना: दुर्ग जिले में नाईट कर्फ्यू के साथ स्कूल, आंगनबाड़ी बंद
जशपुर के दोकड़ा गांव पहुंचे सीएम साय, कॉलेज बनाने की घोषणा, पीएम आवास के हितग्राहियों से किया संवाद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नीट की तैयारी में भाभी करती थी डिस्टर्ब, इस वजह से देवर ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी नीट की तैयारी में भाभी करती थी डिस्टर्ब, इस वजह से देवर ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी
Next Article टप्पा तालाब के पास मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका, जांज में जुटी पुलिस टप्पा तालाब के पास मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका, जांज में जुटी पुलिस

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?