ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking: शादी टूटने से दु:खी युवक शिवनाथ पुल पर कार छोड़कर हुआ लापता, ढूंढते हुए पहुंचे माता-पिता, गाड़ी देखकर लगे फूट-फूटकर रोने
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-Bhilai

Breaking: शादी टूटने से दु:खी युवक शिवनाथ पुल पर कार छोड़कर हुआ लापता, ढूंढते हुए पहुंचे माता-पिता, गाड़ी देखकर लगे फूट-फूटकर रोने

By @dmin
Published: September 29, 2022
Share
Breaking: शादी टूटने से दु:खी युवक शिवनाथ पुल पर कार छोड़कर हुआ लापता, ढूंढते हुए पहुंचे माता-पिता, गाड़ी देखकर लगे फूट-फूटकर रोने
Breaking: शादी टूटने से दु:खी युवक शिवनाथ पुल पर कार छोड़कर हुआ लापता, ढूंढते हुए पहुंचे माता-पिता, गाड़ी देखकर लगे फूट-फूटकर रोने
SHARE

भिलाई. दुर्ग के शिवनाथ नदी के पुराने पुल में बुधवार रात मिले संदिग्ध कार की पहचान हो गई है। कार चालक युवक का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। लापता कार चालक युवक राजनांदगांव का रहने वाला पलाश अग्रवाल है। गुरुवार सुबह अज्ञात कार की सूचना पर उसके माता-पिता ढूंढते हुए शिवनाथ नदी के पुल पर पहुंचे। बेटे की कार को देखते ही दोनों फूट-फूटकर रोने लगे। माता-पिता ने बताया कि बेटे की बुधवार को ही शादी का रिश्ता टूटा है। जिसके चलते वह डिप्रेशन में चला गया। देर रात तक फोन पर उसने हमसे बात की। हम दोनों ने उसे बहुत समझाया लेकिन रात लगभग 1 बजे के बाद से उसका फोन लगातार बंद आ रहा था। जिसके बाद हम लोगों ने उसकी तलाश शुरू की।

बैंक में जॉब करता है युवक
बिलखते परिजनों ने बताया कि पलाश रायपुर के निजी बैंक में जॉब करता है। रायपुर की युवती से एक महीने पहले उसका रिश्ता हुआ था। अचानक रिश्ता टूटने से वह सदमे में चला गया है। कार शिवनाथ पुल पर छोड़कर पता नहीं कहां चला गया है। बार-बार मन अनहोनी की तरफ जा रहा है। बता दें कि बुधवार रात को पुलिस को स्थानीय गोताखोरों ने सूचना दी कि एक संदिग्ध कार शिवनाथ नदी पर बने पुराने पुल पर ठीक बीचों-बीच खड़ी हुई है। कार के अंदर कोई नहीं है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार की जांच की। पुलिस ने कार से दो मोबाइल फोन और एक रस्सी बरामद किया। जिसके बाद कार पुलिस ने पुल के दोनों ओर बेरिकेडिंग कर दिया है। माता-पिता के पहुंचने के बाद पुलगांव पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच में जुट गई है।

सामुदायिक पर्यटन मॉडल एवं यूएन बेस्ट टूरिज्म विलेज मानकों की दिशा में बढ़ते कदम
शंकराचार्य हॉस्पिटल में अब तक 1008 मरीजों का इलाज…929 पूर्णत: स्वस्थ… अस्पताल में एक्टिव 48
वैशाली नगर जोन क्षेत्र में सड़कों का हो रहा है डामरीकरण, खस्ताहाल सड़क से मिलेगी निजात, आवाजाही में होगी आसानी
फर्जी पतों पर फ्लिपकार्ट के जरिए मंगाए ढेरों सामान, धमधा में बना रखा था हब… पांच जालसाज गिरफ्तार
सीआरपीएफ कैंप में हेड कॉन्स्टेबल ने एएसआई को गोली मारी, खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बाबा गुरू घासीदास जी के विचारों को करें आत्मसात : मंत्री गुरू रूद्रकुमार
Next Article गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी' गुस्ताखी माफ: आखिरकार कटने लगे हसदेव के जंगल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?