दुर्ग। क्वांर नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर राम पैलेस बघेरा में आयोजित कन्याभोज के आयोजन में आज दुर्ग के विधायक एवं केबिनेट मंत्री दर्जा अरुण वोरा ने स्व सहायता समूह के संचालक श्रीमती नीलू सिंह के साथ सभी कन्यामाताओं को चुनरी ओढ़कर 121 कन्याओ को भोज कराए एवं कन्यामाताओं को भेंट दिए।
क्वांर नवरात्र पर्व में इस वर्ष नीलू स्व सहायता समूह द्वारा कन्याभोज का आयोजन किया गया था।आज कन्याभोज के आयोजन में दुर्ग विधायक अरुण वोरा,स्व. सहायता समूह की संरक्षक श्रीमती नीलू सिंह,विंध्याचल सिंह,संजय सिंह,अमर सिंह अशोक सिंह,लक्ष्मी सबिता पाण्डेय अनीता दिक्षा मुस्कान आंचल कंचन,शीतल के अलावा सैकड़ों धर्मप्रमी उपस्थित होकर माँ दुर्गा माता का पूजन अर्चना की।साथ ही नीलू स्व सहायता समूह द्वारा इस वर्ष भी महाभण्डारा का आयोजन किया गया,डांडिया गरबा नृत्य का आयोजन बड़े धूमधाम से राम पैलेस बघेरा में बुधवार को किया गया।
