रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार को निगम मंडल आयोग में नियुक्ति की चौथी सूची जारी की है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने सीएम भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम को निगम-मंडलों में बची हुई नियुक्तियों को लेकर निर्देश दिया था।
जारी सूची के अनुसार अटल श्रीवास्तव को पर्यटन मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। चितरेखा साहू पर्यटन मंडल की उपाध्यक्ष बनाई गई है। इसी प्रकार माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष बालम चक्रधारी को बनाया गया है। सोनूराम नाग, पुनीता प्रजापति, कुलवंत प्रजापति, कृष्णा चक्रधारी, बसंत चक्रधारी, खिलावन चक्रधारी को माटी कला बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है। दुर्ग के आर एन वर्मा को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य बनाया गया है।