रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के गुढिय़ारी स्थित स्काडा-डीएमएस. कंट्रोल सेंटल एवं एमआरसेल. में अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित महिला सम्मान समारोह में मुख्य अभियंता श्री आर.ए. पाठक ने बड़ी संख्या में महिला कर्मियों का सम्मान किया। समारोह में उपस्थित महिला कर्मियोंं को उन्होंने पौधा देकर सम्मानित किया और विद्युत क्षेत्र में महिला अभियंताओं -अधिकारियों-कर्मचारियों के कार्यो को महत्वपूर्ण बताया। साथ ही प्रदेश की विद्युत प्रणाली के कुशल संचालन में महिलाओं की भागीदारी को महिलाओं के बढ़ते कदम का पुख्ता प्रमाण निरूपित किया।
स्काडा सेंटर के कार्यपालक अभियंता श्री एन. बिम्बी सार ने कार्यक्रम का संचालित करते हुए बताया कि विद्युत वितरण प्रणाली, विद्युत सप्लाई व्यवस्था का संचालन अत्याधुनिक रिमोड सिस्टम से तथा 15 एचपी. के ऊपर से निम्नदाब-उच्चदाब उपभोक्ताओं से सम्बद्ध आटोमेटिक मीटर रिडिंग का संचालन स्काडा कंटोल सेंटर एमआरसेल में मुख्यत: महिला अभियंताओं के द्वारा सम्पादित किये जा रहे है। यह महिला सस्कतीकरण का एक जीता जागता उदाहरण है। अन्तराष्टीय महिला दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में कनिष्ठ अभियंता सुश्री गुंजा ने महिलाओं पर केन्द्रित स्वरचित रचना का पाठ किया।
सम्मानित हुई ये महिला अभियंता-अधिकारी-कर्मचारी
श्रीमती सुनिता साहू, सुरूचि कौशल दिवान, एलीस मैरी केरकेटा, शारदा देंवागन, तृप्ति पण्डित, पूजा सिंह, रितिका पाण्डे, गुंजा गुप्ता, प्रियंका तिवारी, ज्योति खरे, पिंकी गोड़, प्रज्ञा घरडे। सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में महिला प्रतिभागियों के साथ-साथ अन्य अघिकारी एके गोपेवार, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास, भोला राम साहू, प्रमोद कुमार अभिषेक सिंह, संजीव घोष भी उपस्थित थे।