दुर्ग. अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को लोकार्पण समिति छत्तीसगढ़ द्वारा ग्राम जोरातराई में “महिला जागृति एवम सम्मान समारोह” का आयोजन सांस्कृतिक भवन में किया गया । कार्यक्रम में लोकार्पण समिति द्वारा गठित महिला स्वम् सहायता समूह की उन महिलाओं को सम्मानित किया गया जो ग्रामीण क्षेत्रो में महिलाए को सशक्तिकरण एवम स्वरोजगार प्रशिक्षण करा कर उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाने में योगदान दे रही है ऐसे 5 समूहों की महिला सदस्यों का सम्मान लोकार्पण समिति के प्रदेश अध्यक्ष ईस्माइल खान और ग्राम प्रतिनिधि के हाथों सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ आतिथि का सम्मान समूह की महिलाओ ने पुष्प से स्वागतके साथ किया गया प्रोग्राम के मुख्य आतिथि लोकार्पण के प्रदेश अध्यक्ष ईस्माइल खान के द्वारा छत्तीसगढ़ शासन और केंद्र सरकार के महिला कल्याण के साथ ग्रामीण स्तर की योजना की जानकारी दिया गया। वर्तमान में समाज मे महिलाओ की भूमिका पर रौशनी डाली गई।महिला दिवस के अवसर में उप सरपंच राजेश धनकर, कामरेड ए जी कुरैशी,शिक्षिका सुश्री योगिता साहू,ने महिला दिवस पर बाते रखी पंचायत सचिव जितेंद्र वर्मा,पंच उत्तरा साहू,मलहोरी साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अश्वनी साहू, मितानिन राजकुमारी साहू के साथ आदर्श महिला स्वम् सहायता समूह जोरातराई की पमुख दिलेश्वरी साहू ,रेखा साहू,इंद्राणी साहू,जानकी साहू, भारती साहू,राजकुमारी ,चांदनी साहू,भुनेश्वरी साहू, सरिता मानिकपुरी,सहित समूह सदस्य के साथ ग्राम की महिलाए उपस्थित हुई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में लोकार्पण समिति छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र प्रभारी जगदीश्वर साहू, सरपंच संतोष साहू,युवा कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष प्रेम सिंह हंस,अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा । कार्यक्रम का संचालन ईश्वर साहू द्वारा किया गया।