ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ ग्रोथ एंड स्टेबिलिटी फंड विधेयक 2025 विधानसभा में पारित, वित्तीय स्थिरता और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
Share
Notification Show More
Latest News
सीएम साय ने कहा- महारानी अहिल्याबाई होलकर का संपूर्ण जीवन समाज कल्याण के लिए रहा समर्पित
July 19, 2025
आधुनिक तकनीक से पारंगत होंगे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी, ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा ने बताया पूरा प्लान
July 19, 2025
shreekanchanpath 276 # 19 July 2025
shreekanchanpath 276 # 19 July 2025
July 19, 2025
'कनेक्टकॉन-2025' में जनसंपर्क की नई चुनौतियों और अवसरों पर राष्ट्रीय मंथन
‘कनेक्टकॉन-2025’ में जनसंपर्क की नई चुनौतियों और अवसरों पर राष्ट्रीय मंथन
July 19, 2025
Chhattisgarh Professional Examination: जल संसाधन विभाग में सब इंजीनियर पद के लिए परीक्षा कल, जिले में बनाए गए 17 एग्जाम सेंटर
Chhattisgarh Professional Examination: जल संसाधन विभाग में सब इंजीनियर पद के लिए परीक्षा कल, जिले में बनाए गए 17 एग्जाम सेंटर
July 19, 2025
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ ग्रोथ एंड स्टेबिलिटी फंड विधेयक 2025 विधानसभा में पारित, वित्तीय स्थिरता और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

By Mohan Rao Published July 19, 2025
Share
विधानसभा में वित्तमंत्री ओपी चौधरी
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में शुक्रवार को मानसून सत्र के अंतिम दिन राज्य की आर्थिक स्थिरता और सतत विकास को सुनिश्चित करने छत्तीसगढ़ ग्रोथ एंड स्टेबिलिटी फंड विधेयक 2025 को सर्वसम्मति से पारित किया गया। यह विधेयक राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने विधेयक के उद्देश्यों, प्रावधानों और इससे होने वाले लाभों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

वित्त मंत्री चौधरी ने विधेयक प्रस्तुत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 संकल्प के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 दस्तावेज तैयार किया है, जिसके अंतर्गत राज्य को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस पहल की जा रही है। इसी कड़ी में राज्य की वित्तीय दीर्घकालिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह विशेष फंड स्थापित किया जा रहा है।

खनिज संसाधनों से होने वाली आय में निरंतर वृद्धि
वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य में खनिज संसाधनों से होने वाली आय में निरंतर वृद्धि हुई है। वर्ष 2001-02 से 2024-25 के दौरान खनिज राजस्व में 30 गुना से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं पूंजीगत व्यय में भी लगभग 43 गुना की वृद्धि हुई है। वर्ष 2024-25 में पूंजीगत व्यय में पिछले वर्ष की तुलना में 38 प्रतिशत तथा वर्ष 2023-24 में 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। उन्होंने कहा कि पूंजीगत व्यय से अर्थव्यवस्था को मल्टीप्लायर इफेक्ट मिलता है, जिससे एक रुपये के निवेश से अर्थव्यवस्था को तात्कालिक रूप से 2.45 रूपए और दीर्घकाल में 3.14 रूपए का लाभ मिलता है। इसी दृष्टिकोण से यह फंड राज्य के पूंजीगत व्यय को सुदृढ़ करने सहायक होगा।

फंड के प्रमुख प्रावधान और लाभ
वित्त मंत्री ने बताया कि यह फंड खनिज संसाधनों से प्राप्त वार्षिक राजस्व का न्यूनतम 1 प्रतिशत और अधिकतम 5 प्रतिशत तक निवेश की व्यवस्था करेगा। फंड से प्राप्त लाभांश को पुनः फंड में निवेश किया जाएगा। इस फंड का उपयोग केवल पूंजीगत व्यय के लिए ही किया जाएगा। विशेष परिस्थितियों में ही मूल राशि से आहरण किया जा सकेगा, वह भी एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 10 प्रतिशत तक। फंड की पारदर्शिता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत नियम बनाए जाएंगे, जिनमें फंड प्रबंधन, निवेश प्रक्रिया और अनुमति योग्य निवेश साधनों का स्पष्ट निर्धारण किया जाएगा।

राज्य के लिए ऐतिहासिक पहल
मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि ऐसा फंड बनाने वाला छत्तीसगढ़ संभवतः देश का पहला राज्य है। मुख्य बजट 2025-26 में इस फंड के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार द्वारा जिला खनिज न्यास निधि का भी व्यापक उपयोग किया जा रहा है, जिसके माध्यम से दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज समेत कई जिलों में स्वास्थ्य एवं शिक्षा अधोसंरचना का निर्माण किया जा रहा है।

You Might Also Like

सीएम साय ने कहा- महारानी अहिल्याबाई होलकर का संपूर्ण जीवन समाज कल्याण के लिए रहा समर्पित

आधुनिक तकनीक से पारंगत होंगे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी, ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा ने बताया पूरा प्लान

‘कनेक्टकॉन-2025’ में जनसंपर्क की नई चुनौतियों और अवसरों पर राष्ट्रीय मंथन

Chhattisgarh Professional Examination: जल संसाधन विभाग में सब इंजीनियर पद के लिए परीक्षा कल, जिले में बनाए गए 17 एग्जाम सेंटर

अगला भाजपा अध्यक्ष कौन? रेस में 4 नाम शामिल, 15 अगस्त के बाद हो सकता है ऐलान!

Mohan Rao July 19, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Good News : मेडिकल में एडमिशन होगा आसान…. ईडब्ल्यूएस की खाली सीटें अब जनरल केटेगरी को मिलेंगी
Next Article मुख्यमंत्री साय आज करेंगे एस्पायर फार्मास्युटिकल के अत्याधुनिक इकाई का उद्घाटन… जानिए इसकी खास बातें
× Popup Image
#amitjoes
Bhilai में बीती रात हुए कंIड पर Lucky और Yashwant को Police ये किया | Seemant Kashyap | KP News
Subscribe

Advertisement

Advertisement


RSS MP News Feed

  • पार्षद निधि से डोमशेड निर्माण का हुआ भूमि पूजन*
  • विद्युत क्षेत्रीय मुख्यालय दुर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मॉं के नाम किया वृक्षारोपण
  • बी.एड. चतुर्थ सेमेस्टर के घोषित नतीजों में भिलाई महिला महाविद्यालय के बी.एड. की छात्राओं का परिणाम शत-प्रतिशत*
  • Untitled
  • बिजली दरें बढ़ाना भाजपा सरकार की जनविरोधी मानसिकता को उजागर करता है – ताम्रध्वज साहू
  • सूरज है ब्लड कमांडो,12 वर्षों में हजारों जरुरतमंदो को रक्तदानकर दिया जीवनदान
  • * भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ की आमसभा एवं नई प्रबंधकारिणी का चुनाव 27 जुलाई को
  • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तंज और आरोप लगाने वाले आज अपने गिरेबान में झाकें – अजय
  • पद्मश्री स्व. डॉ. सुरेन्द्र दुबे को काव्यांजलि का आयोजन संयंत्र बिरादरी ने दी श्रद्धांजलि
  • भिलाई विद्यालय में वृक्षारोपण एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

You Might Also Like

सीएम साय ने कहा- महारानी अहिल्याबाई होलकर का संपूर्ण जीवन समाज कल्याण के लिए रहा समर्पित

July 19, 2025

आधुनिक तकनीक से पारंगत होंगे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी, ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा ने बताया पूरा प्लान

July 19, 2025
'कनेक्टकॉन-2025' में जनसंपर्क की नई चुनौतियों और अवसरों पर राष्ट्रीय मंथन

‘कनेक्टकॉन-2025’ में जनसंपर्क की नई चुनौतियों और अवसरों पर राष्ट्रीय मंथन

July 19, 2025
Chhattisgarh Professional Examination: जल संसाधन विभाग में सब इंजीनियर पद के लिए परीक्षा कल, जिले में बनाए गए 17 एग्जाम सेंटर

Chhattisgarh Professional Examination: जल संसाधन विभाग में सब इंजीनियर पद के लिए परीक्षा कल, जिले में बनाए गए 17 एग्जाम सेंटर

July 19, 2025
Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?