नेशनल न्यूज डेस्क। भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार की शाम 5 बजे से सीजफायर लागु हो गया। सीज फायर कैसे इसकी जानकारी भारतीय सेना के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने दी। शनिवार शाम को कॉमेडोर रघु नायर, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने इसकी जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तानी मीडिया, सरकार और सेना की तरफ से लगातार फैलाए जा रहे झूठ की पोल भी खोली।

प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने कई झूठ बोले हैं। पाकिस्तान झूठी खबरें फैला रहा है। उनके वरिष्ठ सेना अधिकारी ने झूठा आरोप लगाया कि भारतीय सेना ने मस्जिदों को नुकसान पहुंचाया। लेकिन भारतीय सेना ने ऐसा कुछ नहीं किया। सशस्त्र बलों ने सैन्य ठिकानों को नुकसान नहीं पहुंचाया। कर्नल कुरैशी ने कहा कि भारत ने सीज फायर के लिए सहमति दी है लेकिन आगे कभी भी पाकिस्तान किसी भी तरह की हिमाकत करता है तो भारतीय सेना उसका मुंहतोड़ जवाब देगी।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीजफायर पर बनी सहमति को लेकर रघु नायर ने स्पष्ट किया, भारत की थल सेना, वायुसेना और नौसेना पूरी तरह मुस्तैद है। आज बनी सहमति के तहत सेना धैर्य का परिचय देगी। हालांकि, मातृभूमि की रक्षा और भारत की संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने के लिए सेना प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से किसी भी दुस्साहस का पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा। उन्होंने देश की सख्त नीति और निर्णय का संकेत भी दिया।
