चेन्नई। निजी अस्पताल में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई। घटना तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले की है जहां यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि आग कारण शार्ट सर्किट है। हादसे के बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। रेस्क्यू के दौरान 30 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया। बताया जा रहा है कि अस्पताल की लिफ्ट में कुछ लोग बेहोश पाए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक दम घुटने से इन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक मासूम और तीन महिलाएं भी बताई जा रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गुरुवार रात 9 बजे की है। त्रिची रोड स्थित ऑर्थोपेडिक केयर सिटी हॉस्पिटल के रिसेप्शन एरिया में आग लगी थी, जो धीरे धीरे पूरी बिल्डिंग में फैल गई थी। घटना के दौरान अस्पताल में 30 से ज्यादा मरीज थे। घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मरीजों को 10 एंबुलेंस से नजदीकी अस्पतालों में शिफ्ट किया गया था। पुलिस ने बताया कि लिफ्ट में मिले सभी लोगों को डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल ले जाया गया था। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अन्य मरीजों का अस्पताल में इलाज जारी है।