रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्टेट पावर कंपनी में 429 पदों पर इंजीनियर्स की भर्ती की जाएगी। असिस्टेंट इंजीनियर (एई) और जूनियर इंजीनियरों (जेई) के इन पदों के लिए छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। पॉवर कंपनी में इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच पर जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर की भर्तियां होंगी।
ट्रांसमिशन कंपनी में 52 असिस्टेंट इंजीनियरों की भर्ती इलेक्ट्रिकल ब्रांच में होगी। इसके साथ ही जूनियर इंजीनियर के 377 पदों पर ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन और जनरेशन कंपनी में भर्ती होगी। इसमें जेई इलेक्ट्रिकल के 346 पद, जेई मैकेनिकल के दो, जेई सिविल के 24 और जेई इलेक्ट्रॉनिक्स के 5 पद हैं। भर्ती प्रक्रिया के संबंध में योग्यता, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया आदि शर्तों की विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी की वेबसाइट www.cspc.co.in और व्यापमं की वेबसाइट www.cgvyapam.choice.gov.in में मिलेगी।
