भिलाई. छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का सोमवार को भिलाई प्रवास पर रहेंगे। मंत्री सिंहदेव दोपहर ढाई बजे सड़क मार्ग से दुर्ग के लिए निकलेंगे। दोपहर 3.30 बजे भिलाई में आयोजित क्रिसमस रैली में शामिल होंगे। इसके बाद शांतिनगर दशहरा मैदान पहुंचेंगे और एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
जा सकते हैं मेडिकल कॉलेज
मिली जानकारी के अनुसार मंत्री सिंहदेव देर शाम को सड़क मार्ग से रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रवास के दौरान स्वास्थ्य मंत्री चंदूलाल चंद्राकर सरकारी मेडिकल कॉलेज भी जा सकते हैं। वहां प्रवेश और कॉलेज की व्यवस्थाओं का जायजा भी ले सकते हैं। इस लिहाज से मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने अपनी तैयारियां पूरी रखी है।