श्रीकंचनपथ डेस्क। केंद्र सरकार ने मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों को लेकर बड़ा फैसला किया है। मदरसो में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति केन्द्र सरकार ने बंद कर दी है। इस संबंध में सरकार ने निर्देश भी जारी कर दिया है। छात्रवत्ति बंद किए जाने को लेकर केन्द्र सरकार ने तर्क भी दिया है।
बता दें मदरसों में 1 से 5 तक के बच्चों को 1000 रुपए तथा 6 से 8 तक के बच्चों को अलग अलग कोर्स के हिसाब से छात्रवृत्ति मिलती थी। अब बच्चों को यह छात्रवृत्ति नहीं मिलेगी। केन्द्र सरकार का तर्क है कि चुंकि शिक्षा के अधिकार के तहत कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई मुफ्त है। इसके अलावा छात्रों को अन्य जरूरी वस्तुएं भी नि:शुल्क दी जाती हैं। मदरसों में मिड डे मील और किताबे फ्री मिलती हैं इसलिए अलग से छात्रवृत्ति देने का कोई कारण नजर नहीं आता। इसलिए सरकार ने छात्रवृत्ति बंद करने का फैसला किया है। सरकार ने 9वीं और 10वीं के छात्रों की छात्रवृत्ति को बंद नहीं किया है।