श्रीकंचनपथ, डेस्क। गैंगरेप की ऐसी घटन जिसे जानने के बाद रूह कांप उठेगी। दरअसल गैंगरेप की यह घटना तीन माह की गर्भवती महिला के साथ हुई। इस घटना के बाद महिला का गर्भपात हो गया। घटना के बाद महिला की सास भ्रूण हाथ लेकर एसपी ऑफिस पहुंची। जिसने भी यह नजारा देखा उसकी आंखे फटी की फटी रह गई। दिल दहला देने वाली यह घटना उत्तर प्रदेश के बरेली की है।
मिली जानकारी के अनुसार यूपी के बरेली के बिशारतगंज थाना क्षेत्र के मझगवां गांव में तीन माह की गर्भवती महिला से गैंगरेप किया गया। महिला किसी काम से खेत गई हुई थी इस दौरान दरिंदों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। रेप के कारण महिला का बच्चा गर्भ में ही मर गया। घटना के बाद महिला सदमें में है। वहीं पीड़त महिला के भ्रूण को लेकर उसकी सास एसपी पहुंच गई। महिला के हाथ में भ्रूण देखकर एसपी ऑफिस में हड़कंप मच गया।

जानें क्या था पूरा मामला
घटना के संबंध में पता चला है कि महिला खेत में काम से गई थी इस दौरान गांव के ही कुछ दबंगों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। रेप के बाद आरोपी महिला को वहीं छोड़कर फरार हो गए। काफी देर तक महिला घर नहीं पहुंची तो परिजन खेत में देखने चले गए। खेत में वह गंभीर हालत में मिली। इसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। रेप के कारण महिला का बच्चा गर्भ में मर गया था। डॉक्टरों ने गर्भपात कर भ्रूण की डिलवरी कराई।

इसके बाद पीड़िता की सास आरोपियों को सजा दिलाने के लिए एक जार में भ्रूण को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंच गई। महिला को देखकर एसपी ऑफिस का हर एक शख्स हैरान रहा गया। इसके बाद मामले का संज्ञान में लिया गया और आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। इस मामले में महिला का बयान लिया गया है और पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।