भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र की ख्याती देशभर में फैली हुई है। देश के कई राज्यों ने से विजिटर्स भिलाई स्टील प्लांट व इसमें लाइव प्रोडक्शन देखने पहुंचते हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को केरल के 15 विधायक भिलाई पहुंचे। अपने भिलाई विजिट इन विधायकों ने भिलाई इस्पात संयंत्र का भ्रमण किया और यहां का प्रोडक्शन देखा। यही नहीं विधायकों का यह दल मैत्री बाग भी पहुंचा और यहां के सफेद बाघ की दहाड़ भी सुनी।
केरल से आए 15 विधायक आज सुबह 10 बजे संयंत्र भ्रमण पर निकले। इस दौरान बीएसपी जनसंपर्क के अफसरों ने इनका स्वागत किया। यहां से विधायकों का दज संयंत्र के भीतर पहुंचा और एक एक कर सभी विभागों में पहुंचा। लाइव प्रोडक्शन देख केरल के विधायक भी काफी खुश हुए। इस दौरान इन विधायकों लोहा पिघलते देखा और रेल व प्लेट बनते भी देखा।
मैत्री बाग भी पहुंचे
केरल से पहुंचे विधायक इसके बाद मैत्री बाग भी पहुंचे। मैत्री बाग का भ्रमण करने के बाद यहां का चिडिया घर भी देखा। विशेष कर इन विधायकों ने मैत्री बाग का सफेद बाघ देखा। भ्रमण के बाद विधायको ने कहा कि संयंत्र में लाइव प्रोडक्शन को देखा जो काफी रोमांचित करने वाला था। विधायकों ने यह भी कहा कि भिलाई स्टील प्लांट के बारे में जितना सुना था उससे कहीं ज्यादा पाया।