ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ी संस्कृति व परंपरा को बढ़ावा देने तीज मिलन महोत्सव का आयोजन, राज्य गीत अरपा पैरी के धार से प्रारंभ हुआ कार्यक्रम
Share
Notification Show More
Latest News
Shocking : बारात की तैयारी में लगे दूल्हें को जाना पड़ा थाने, सिरफिरे की धमकी के बाद मचा हड़कंप… जानें क्या है पूरा मामला
January 30, 2023
Railway Breaking : कन्फर्म टिकट देने की कवायद, 4 जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
January 30, 2023
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आंकड़ा 107 लाख मीट्रिक टन पार…. 23.39 लाख किसानों ने बेचा धान
January 30, 2023
Big news : बलात्कार मामले में आसाराम बापू दोषी, कल होगा सजा पर फैसला
January 30, 2023
अवैध निर्माण के नियमितिकरण प्रकरणों के निराकरण में देरी पर नाराज हुए सीएम बघेल… कैंप लगाकर दे लोगों को लाभ देने का निर्देश
January 30, 2023
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedNews

छत्तीसगढ़ी संस्कृति व परंपरा को बढ़ावा देने तीज मिलन महोत्सव का आयोजन, राज्य गीत अरपा पैरी के धार से प्रारंभ हुआ कार्यक्रम

By @dmin Published September 15, 2022
Share
माचिस की डिब्बी में डाली 54 तरह की चीजें और जीत लिया प्राइज
छत्तीसगढ़ी संस्कृति व परंपरा को बढ़ावा देने तीज मिलन महोत्सव का आयोजन, राज्य गीत अरपा पैरी के धार से प्रारंभ हुआ कार्यक्रम
SHARE

भिलाई में तीज मिलन समारोह, महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा, खेल में दिखाया अपना दम खम, छत्तीसगढिय़ा पारंपरिक वेशभूषा में नजर आई महिलाएं, विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित, छत्तीसगढ़ी नृत्य ने मोह लिया सभी का मन

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के द्वारा पहली बार तीज मिलन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र यादव एवं अध्यक्षता महापौर नीरज पाल रहे। छत्तीसगढ़ी संस्कृति एवं परंपरा को बढ़ावा देने तथा इससे जोडऩे के उद्देश्य से महिलाओं के लिए विशेष तौर पर तीज मिलन महोत्सव का आयोजन सर्व समाज मांगलिक भवन बैकुंठधाम तालाब के समीप किया गया। जिसमें प्रारंभिक तौर पर महिलाओं ने छत्तीसगढिय़ा खेल में हिस्सा लेकर विजेता बने। महिलाओं ने बढ़ चढ़कर तीज मिलन महोत्सव में भाग लिया। भिलाई निगम के सभी वार्डों से महिलाएं एवं उनके परिवार कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे। खेल के साथ ही सांस्कृतिक आयोजन का आनंद भी महिलाओं ने लिया। अंजोर लोक कला मंच की गरिमा/स्वर्णा दिवाकर ने छत्तीसगढ़ी नृत्य के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया और अपनी शानदार प्रस्तुति दी।

महिलाओं के लिए भोजन एवं नाश्ता आदि की व्यवस्था भी की गई थी। संस्कृति, पर्यटन, मनोरंजन एवं विरासत संरक्षण विभाग की प्रभारी रीता सिंह गेरा ने कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा तैयार की थी, तीज मिलन महोत्सव को उन्होंने महापौर नीरज पाल की पहल से ऐतिहासिक बनाया। उन्होंने कहा कि महापौर की पहल से पहली बार ऐसा भव्य आयोजन तीज मिलन महोत्सव का आयोजित हुआ है। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने कार्यक्रम का आनंद लिया। ऐसे कार्यक्रम आयोजित होने से छत्तीसगढ़ी परंपरा एवं संस्कृति को बढ़ावा मिलता है।

यह रहे उपस्थित मिला सम्मान तीज मिलन महोत्सव में प्रतिमा चंद्राकर पूर्व विधायक दुर्ग ग्रामीण, अंतावसायी सहकारी समिति एवं वित्त विकास निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी, रिसाली निगम की महापौर शशि सिन्हा, भिलाई निगम सभापति गिरवर बंटी साहू, तुलसी साहू, ओम शांति सेक्टर 7 की संचालिका आशा बहन, जोन अध्यक्ष मदर टैरेसा नगर जलंधर सिंह, महापौर परिषद के सदस्य मीरा बंजारे, नेहा साहू, केशव चौबे एवं चंद्रशेखर गवई, वार्ड पार्षद एन शैलजा राजू, स्वयं सिद्धा की डायरेक्टर सोनाली चक्रवर्ती, शिल्पी घोष साहू, सरिता साहू, गीता सिंह, विभा सिंह, पारुल जायसवाल, किरण सिंह, मणि मेखला शुक्ला, निहारिका सिंह, रसिका बहादुर, राजश्री नायडू, निमिषा सिंह, श्रीलेखा वेरुलकर, मोनिका श्रीवास्तव, सुजाता अय्यर, कविता वर्मा, ज्योति पाऊंरंग, गायत्री राठौर, आभा शशीकुमार, खुशमंजली देशमुख, दीपशिखा भटनागर, सीमा सिंह, शशि प्रभा सिंह, शिवराज सिन्हा, नीलनी, शबाना अंसारी, सौम्या खरे, डॉक्टर नागमणि, संगीता सिंह, वेदवती मंडावी एवं उज्जवला तमेर आदि उपस्थित रहे तथा इन्हें निगम के द्वारा विभिन्न कार्य क्षेत्रों में अच्छे कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।

खेल प्रतियोगिताओं में इन प्रतियोगिताओं ने मारी बाजी छत्तीसगढ़ी परंपरागत खेल को देखते हुए विभिन्न प्रकार के खेल कार्यक्रम महिलाओं के लिए आयोजित किया गया जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। विजेताओं की बात करें तो मटकी फोड़ में सरिता गुप्ता, गोला फेंक में बबीता भगत एवं मंजू चौधरी, रस्सी खींच में परमजीत की टीम, कुर्सी दौड़ में विमला यादव एवं नारियल फेंक प्रतियोगिता में पूनम साहू प्रथम रही जिन्हें सम्मानित किया गया।

छत्तीसगढ़ के राज्य गीत अरपा पैरी के धार से प्रारंभ हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम अंजोर लोक कला मंच गरिमा/स्वर्णा दिवाकर के द्वारा 4 घंटे का सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। छत्तीसगढ़ के राज्य गीत अरपा पैरी के धार से उन्होंने अपना कार्यक्रम प्रारंभ किया। छत्तीसगढ़ के संस्कृति एवं परंपरा से जुड़े हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति अंजोर लोक कला मंच ने दी। कार्यक्रम के अंत तक शानदार प्रस्तुति रही। अलग-अलग प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम मंच पर हुए इसमें भिलाई के नन्हे कलाकारों ने भी बेहतरीन प्रस्तुति दी।

You Might Also Like

Shocking : बारात की तैयारी में लगे दूल्हें को जाना पड़ा थाने, सिरफिरे की धमकी के बाद मचा हड़कंप… जानें क्या है पूरा मामला

Railway Breaking : कन्फर्म टिकट देने की कवायद, 4 जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आंकड़ा 107 लाख मीट्रिक टन पार…. 23.39 लाख किसानों ने बेचा धान

Big news : बलात्कार मामले में आसाराम बापू दोषी, कल होगा सजा पर फैसला

अवैध निर्माण के नियमितिकरण प्रकरणों के निराकरण में देरी पर नाराज हुए सीएम बघेल… कैंप लगाकर दे लोगों को लाभ देने का निर्देश

@dmin September 15, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विश्व ओजोन दिवस: जाने वायुमंडल में ओजोन हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण है
Next Article एडीजीपी ने ली साढ़े चार घंटे की मैराथन मीटिंग. एनएच में लगे 9 घंटे के जाम पर भी हुए नाराज

Ro. No. – 12276/16

क्रमांक 4368/विप-इवेंट/टूरि.बो./2023

Shree Kanchanpath is Chhattisgarh s best Hindi News Channel. Shree KP news channel covers the latest news in politics, entertainment, Bollywood, business and sports. Stay tuned for all the breaking news in Hindi! follow us onSubscribe To Our Channel: https://www.youtube.com/channel/UCsJ0...Official website: https://www.shreekanchanpath.com/Like us on Facebook: https://www.facebook.com/shreekanchan...Follow us on Twitter: https://twitter.com/KPNewsCG?t=4kh-Vv7xwhvVs_Suj2DrXA&s=09Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/shreekpnews/?igshid=YmMyMTA2M2Y%3D
वर्दी के रंग - DSP Satish Thakur के जीवन के अनछुए पहलू || KP News || Komal Dhanesar
Subscribe

Advertisement

Advertisement

You Might Also Like

Shocking : बारात की तैयारी में लगे दूल्हें को जाना पड़ा थाने, सिरफिरे की धमकी के बाद मचा हड़कंप… जानें क्या है पूरा मामला

January 30, 2023

Railway Breaking : कन्फर्म टिकट देने की कवायद, 4 जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

January 30, 2023

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आंकड़ा 107 लाख मीट्रिक टन पार…. 23.39 लाख किसानों ने बेचा धान

January 30, 2023

Big news : बलात्कार मामले में आसाराम बापू दोषी, कल होगा सजा पर फैसला

January 30, 2023
Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?