दुर्ग. दुर्ग के रायपुर नाका अंडर ब्रिज खोलने के नाम पर सुबह से भाजपा पार्षद अरूण सिंह के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने जबदस्त हंगामा किया तो पुलिस ने भी लाठी चलाई। ब्रिज को खोलने में हो रही लेटलतीफी के कारण स्थानीय पार्षद ने पहले ही इसे खोलने की चेतावनी दी थी। इधर सुबह से ही पार्षद के पहुंचने के पहले ही यहां पुलिस और आरपीएफ का बल तैनात था। वही पार्षद अरूण सिंह ने अपने साथियों के साथ यहां लगी बांस-बल्ली को उखाड़ फेंका और वहां लगे टीन के शेड को भी हटा दिया। इसके बाद यहां हंगामा मच गया। लोगों को रोकने पुलिस ने जमकर लाठियां लहराई और झूमाझटकी की स्थिति बन गई। इस अंडरब्रिज को एक साल पहले ही तैयार किया जाना था, लेकिन यहां काम काफी देरी से हुआ। जिससे लोग काफी परेशान थे। इधऱ ब्रिज के बनने के बाद भी इसे आवाजाही के लिए नहीं खोलने के कारण लोगों की परेशानी को देख पार्षद ने यह कदम उठाया।

अधिकारी लगे समझाने
लोकार्पण के पहले ही आवाजाही शुरू करने को लेकर अधिकारी पार्षद को समझाने में लगे हुए हैं।