ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ​​​​​​​बच्चों की कक्षा के अनुरूप उनकी दक्षता का स्तर सुधारने सेतु अभियान, स्कूल शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ
Share
Notification Show More
Latest News
Shocking : बारात की तैयारी में लगे दूल्हें को जाना पड़ा थाने, सिरफिरे की धमकी के बाद मचा हड़कंप… जानें क्या है पूरा मामला
January 30, 2023
Railway Breaking : कन्फर्म टिकट देने की कवायद, 4 जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
January 30, 2023
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आंकड़ा 107 लाख मीट्रिक टन पार…. 23.39 लाख किसानों ने बेचा धान
January 30, 2023
Big news : बलात्कार मामले में आसाराम बापू दोषी, कल होगा सजा पर फैसला
January 30, 2023
अवैध निर्माण के नियमितिकरण प्रकरणों के निराकरण में देरी पर नाराज हुए सीएम बघेल… कैंप लगाकर दे लोगों को लाभ देने का निर्देश
January 30, 2023
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

​​​​​​​बच्चों की कक्षा के अनुरूप उनकी दक्षता का स्तर सुधारने सेतु अभियान, स्कूल शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ

By @dmin Published June 19, 2021
Share
SHARE

रायपुर । स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने अपने निवास कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्मय से कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों में उनकी वर्तमान कक्षा के अनुरूप दक्षता सुधारने के लिए तैयार किए गए सेतु अभियान का शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के दौर में बच्चों की पढ़ाई-लिखाई जिस तरह से चलनी चाहिए थी, वह उस तरह नहीं हो पाई। इसका परिणाम यह हुआ कि वह बच्चे जिस कक्षा में हैं, उनकी दक्षता का स्तर उस कक्षा के अनुरूप नहीं है। शासन की मंशानुसार राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा सेतु पाठ्यक्रम तैयार किया गया है। इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य एक माह में कक्षा पहली से आठवीं तक के शत्-प्रतिशत बच्चों में पाठ्य विषयों की बुनियादी दक्षताओं और कौशल का विकास करना है।
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि सेतु पाठ्यक्रम बच्चों की पिछली कक्षा के पूर्व ज्ञान को नयी कक्षा के नए ज्ञान से जोड़कर किसी अवधारणा की एक स्पष्ट समझ बनाने में मददगार साबित होगा।

उन्होंने इस अवसर पर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, डीएमसी, प्राचार्य डाइट, बीआरसी, सीआरसी, प्रधानअध्यापकों एवं शिक्षकों को संबोधित किया। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि वर्तमान में कोविड-19 महामारी के संक्रमण से पूरा विश्व जूझ रहा है। कोरोना काल में आयी इन विषम परिस्थितियों का सामना स्कूल शिक्षा विभाग ने विभिन्न नवाचारी प्रक्रियाओं का उपयोग सफलतापूर्वक कर बच्चों की शिक्षा को जारी रखने का सतत् प्रयास किया। इसके लिए राज्य स्तर पर शासन द्वारा तैयार पढ़ई तुंहर दुआर, पढ़ई तुंहर मोहल्ला, लाउडस्पीकर, बुल्टु के बोल जैसे नवाचारी ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से बच्चों को शिक्षा प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि इन सब प्रयासों के बावजूद भी जो बच्चे वर्तमान में जिस कक्षा में हैं, उनकी दक्षता का स्तर उस कक्षा के अनुरूप नहीं है। नए शिक्षा सत्र की शुरूआत की ओर बढ़ रहे इन बच्चों को उनकी वर्तमान कक्षा में अवधारणा को समझाने में कठिनाई का अनुभव हो सकता है, क्योंकि वे अपनी पिछली कक्षा में सीखी गई बातों अर्थात् पूर्व अनुभवों को भूल चुके हैं। इसी निरंतरता को बरकरार रखने के लिए सेतु पाठ्यक्रम के माध्यम से एक माह के भीतर कक्षा पहली से आठवीं तक के शत्-प्रतिशत बच्चों में पाठ्य विषयों की बुनियादी दक्षताओं का कौशल विकास करना है, जिससे बच्चे अपनी वर्तमान कक्षा की पाठ्य वस्तु को आसानी से समझ सके। मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि सभी जिला शिक्षा अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रारंभ करने के पूर्व 30 दिवसीय सेतु पाठ्यक्रम अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए।

You Might Also Like

बदलाव विचारधारा की: जीवित हो, तो परेशानियाँ तो आएँगी ही

Wonders of Science: 6 साल में बनी महिला से पुरूष, दांपत्य जीवन में किया प्रवेश, जाने क्या है मामला

Government Job: इलेक्ट्रीशियन सहित 1041 पदों पर निकली भर्ती, यहां पढि़ए पूरी डिटेल

हाई कोर्ट ने रायपुर कलेक्टर और SP को दिया नोटिस, आदेश का नहीं कराया पालन अब सख्त हुई न्यायपालिका

एडीजीपी ने ली साढ़े चार घंटे की मैराथन मीटिंग. एनएच में लगे 9 घंटे के जाम पर भी हुए नाराज

@dmin June 19, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजधानी में धारा 144 लागू: होलिका दहन में भी नहीं रहेंगे 5 से ज्यादा लोग, दूसरे राज्यों से आने वालों के लिए होम क्वारेंटाइन जरूरी बड़ी उपलब्धि: सुशासन में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को दूसरा स्थान… देश के टॉप 10 रहने योग्य राजधानियों में शामिल शहर
Next Article अब जानवरों तक पहुंचा कोरोना वायरस का डेल्टा वैरिएंट, तमिलनाडु में चार शेरों में हुई पुष्टि अब जानवरों तक पहुंचा कोरोना वायरस का डेल्टा वैरिएंट, तमिलनाडु में चार शेरों में हुई पुष्टि

Ro. No. – 12276/16

क्रमांक 4368/विप-इवेंट/टूरि.बो./2023

Shree Kanchanpath is Chhattisgarh s best Hindi News Channel. Shree KP news channel covers the latest news in politics, entertainment, Bollywood, business and sports. Stay tuned for all the breaking news in Hindi! follow us onSubscribe To Our Channel: https://www.youtube.com/channel/UCsJ0...Official website: https://www.shreekanchanpath.com/Like us on Facebook: https://www.facebook.com/shreekanchan...Follow us on Twitter: https://twitter.com/KPNewsCG?t=4kh-Vv7xwhvVs_Suj2DrXA&s=09Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/shreekpnews/?igshid=YmMyMTA2M2Y%3D
वर्दी के रंग - DSP Satish Thakur के जीवन के अनछुए पहलू || KP News || Komal Dhanesar
Subscribe

Advertisement

Advertisement

You Might Also Like

बदलाव विचारधारा की: जीवित हो, तो परेशानियाँ तो आएँगी ही

बदलाव विचारधारा की: जीवित हो, तो परेशानियाँ तो आएँगी ही

January 22, 2023
Wonders of Science: 6 साल में बनी महिला से पुरूष, दांपत्य जीवन में किया प्रवेश, जाने क्या है मामला

Wonders of Science: 6 साल में बनी महिला से पुरूष, दांपत्य जीवन में किया प्रवेश, जाने क्या है मामला

November 22, 2022

Government Job: इलेक्ट्रीशियन सहित 1041 पदों पर निकली भर्ती, यहां पढि़ए पूरी डिटेल

September 24, 2022

हाई कोर्ट ने रायपुर कलेक्टर और SP को दिया नोटिस, आदेश का नहीं कराया पालन अब सख्त हुई न्यायपालिका

September 24, 2022
Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?