ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नवा छत्तीसगढ़ गढऩे का संकल्प हो रहा है साकार: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेमेतरा व मुंगेली जिले को मुख्यमंत्री ने दी 448.77 करोड़ रूपए की सौगात
Share
Notification Show More
Latest News
कल से भव्य मेले का आगाज: राजिम माघी पुन्नी मेले में हजारों श्रद्धालु करेंगे पुन्नी स्नान
कल से भव्य मेले का आगाज: राजिम माघी पुन्नी मेले में हजारों श्रद्धालु करेंगे पुन्नी स्नान, सीएम बघेल करेंगे उद्घाटन
February 4, 2023
कॉलेजियम की सिफारिश पर केंद्र सरकार की मुहर, सुप्रीम कोर्ट में हुई पांच नए जजों की नियुक्ति
February 4, 2023
विश्व कैंसर दिवस पर रायपुर में मैराथन, अस्पताल के कर्मियों व मेडिकल छात्रों ने लगाई दौड़
February 4, 2023
बजट 2023-24 : विशेषज्ञो ने बताया कैसा है यह बजट, कई बिंदुओं पर बताया नफा और नुकसान
February 4, 2023
5 करोड़ 80 लाख की लागत से तैयार राजीव सरोवर का सीएम बघेल ने किया लोकार्पण
5 करोड़ 80 लाख की लागत से तैयार राजीव सरोवर का सीएम बघेल ने किया लोकार्पण
February 4, 2023
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Other

नवा छत्तीसगढ़ गढऩे का संकल्प हो रहा है साकार: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेमेतरा व मुंगेली जिले को मुख्यमंत्री ने दी 448.77 करोड़ रूपए की सौगात

By @dmin Published June 12, 2021
Share
Raigad and Jashpur districts got the gift of development works worth Rs 592 crore
Raigad and Jashpur districts got the gift of development works worth Rs 592 crore
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में मुंगेली और बेमेतरा जिले में 448 करोड़ 77 लाख रूपए की लागत वाले विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया, जिसमें मुंगेली जिले में 276 करोड़ 12 लाख रूपए की लागत के विकास कार्य तथा बेमेतरा जिले में 172 करोड़ 65 लाख रूपए की लागत वाले विकास एवं निर्माण कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर दोनों जिलों के निवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि हम लोगों ने जिस नवा छत्तीसगढ़ को गढऩे का संकल्प लिया था, वह आज साकार हो रहा है। सुराजी गांव की कल्पना, आकार लेने लगी है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे के आग्रह पर साजा में 50 बिस्तर वाले मातृ शिशु चिकित्सालय (एमसीएच) खोलने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि गांव और किसान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता में है। हमारी सरकार किसानों और ग्रामीणों की है। छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ समाज के सभी वर्गों के लोगों तक पहुंच रहा है। किसानों और ग्रामीणों से मैं हर रोज बात कर रहा हूं। उनके चेहरे पर संतोष देख कर मुझे भी बहुत संतोष होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा में कोई छात्र आर्थिक कारणों से पीछे न रह जाए, इसके लिए हमने राज्य में अब तक 171 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले हैं। अंग्रेजी स्कूलों के बच्चों को फर्राटेदार अंग्रेजी में बातचीत करते हुए देख और सुनकर सुखद आश्चर्य होता है, कभी किसी ने कल्पना नहीं की होगी कि सरकारी स्कूल में पढऩे वाले बच्चें कितनी बढिय़ा अंग्रेजी बोल लेते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं अधोसंरचना को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुराजी गांव योजना से पशुधन की देखभाल की बात हो, आजीविका की गतिविधियां हो, नरवा और बाड़ी विकास हो, गोधन न्याय योजना में गोबर की खरीदी बिक्री हो, जैविक खाद का निर्माण हो, पूरे छत्तीसगढ़ की तरह मुंगेली और बेमेतरा जिले में भी बढिय़ा काम हो रहा है। इन योजनाओं से गांवों में बदलाव की शुरूआत हो चुकी है। इस साल हमने किसानों की आय का एक नया जरिया भी खोला है। जिन खेतों में किसानों ने पिछली बार धान की फसल ली थी, यदि इस बार उसमें धान के बदले दूसरी फसल लेते हैं या वृक्षारोपण करते हैं, तो उनको धान पर मिलने वाली आदान सहायता की तुलना में ज्यादा आदान सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम के दौरान शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों, किसानों, स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल से बच्चों से चर्चा की।
इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिय़ा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य के समग्र विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि किसानो, ग्रामीणों, वनवासियों, महिलाओं की बेहतरी के लिए मुख्यमंत्री ने जिन योजनाओं और कार्यक्रमों को लागू किया है, उनकी जनमानस द्वारा प्रशंसा की जा रही है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को देश में सर्वाधिक मदद पहुंचाने वाला राज्य छत्तीसगढ़ है। किसानों और ग्रामीणों की ललक और उनके चेहरे की चमक बताती है कि छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं का लाभ उन्हें मिल रहा है। राज्य में खेती-किसानी और खुशहाली का एक नया दौर शुरू हुआ है। कार्यक्रम को संसदीय सचिव गुरू दयाल सिंह बंजारे, सांसद अरूण साव, विधायक सर्वश्री अशीष छाबड़ा, धरमजीत सिंह, पुन्नू लाल मोहले ने भी वर्चुअल रूप से सम्बोधित किया।

You Might Also Like

बदलाव विचारधारा की: जीवित हो, तो परेशानियाँ तो आएँगी ही

खाली जेब के बावजूद, ‘पिता’ दुनिया के सबसे अमीर इंसान…

मुख्यमंत्री ने तांदुला जल संसाधन संभाग दुर्ग अंतर्गत योजनाओं का भूमि पूजन व लोकार्पण किया

कोरोना का कहर: लाशों के ढेर देख रो पड़े जिनपिंग के सचिव, 20 दिन में 24 करोड़ 80 लाख चीनी नागरिक संक्रमित, Dekhe Video

विदेश से आए 4 यात्री कोरोना पॉजिटिव, 24 घंटों में 196 नए केस, दो की मौत

@dmin June 12, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona Alert: Bearded bearers be careful… Corona can make its victim कोरोना अलर्ट: दाढ़ी रखने वाले हो जाएं सावधान… कोरोना बना सकता है अपना शिकार… वैज्ञानिकों ने चेताया आखिर क्या है वजह
Next Article SAIL Chairman Soma Mandal visited BSP… Inspired Bhilai fraternity to do better सेल चेयरमेन सोमा मण्डल ने बीएसपी का किया भ्रमण… भिलाई बिरादरी को और बेहतर करने के लिए किया प्रेरित

Ro. No. – 12276/16

क्रमांक 4368/विप-इवेंट/टूरि.बो./2023

Ro. No.-12294/16

#bhilai #news #durgpolice #reporter #mirajcinema #talkies
आखिर क्यों बंद हुआ Miraj Cinema | KP News
Subscribe

Advertisement

Advertisement

You Might Also Like

बदलाव विचारधारा की: जीवित हो, तो परेशानियाँ तो आएँगी ही

बदलाव विचारधारा की: जीवित हो, तो परेशानियाँ तो आएँगी ही

January 22, 2023
खाली जेब के बावजूद, 'पिता' दुनिया के सबसे अमीर इंसान...

खाली जेब के बावजूद, ‘पिता’ दुनिया के सबसे अमीर इंसान…

January 17, 2023
मुख्यमंत्री ने तांदुला जल संसाधन संभाग दुर्ग अंतर्गत योजनाओं का भूमि पूजन व लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री ने तांदुला जल संसाधन संभाग दुर्ग अंतर्गत योजनाओं का भूमि पूजन व लोकार्पण किया

December 26, 2022
कोरोना का कहर: लाशों के ढेर देख रो पड़े जिनपिंग के सचिव, 20 दिन में 24 करोड़ 80 लाख चीनी नागरिक संक्रमित, Dekhe Video

कोरोना का कहर: लाशों के ढेर देख रो पड़े जिनपिंग के सचिव, 20 दिन में 24 करोड़ 80 लाख चीनी नागरिक संक्रमित, Dekhe Video

December 26, 2022
Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?