भिलाई। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष तुलसी साहू के साथ जिला कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 57 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। कांग्रेसजनों ने नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके पदचिह्नों व उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिए।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष तुलसी साहू ने कहा की देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु की देन हैं की लौह नगरी भिलाई में इस्पात सयंत्र की स्थापना हुई और आज पूरा विश्व इस्पात नगरी भिलाई को मिनी भारत के नाम से जानते हैं। इस्पात नगरी भिलाई नेहरू का सपना था उन्होंने कहा की लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करना, राष्ट्र और संविधान के धर्मनिरपेक्ष चरित्र को स्थायी भाव प्रदान करना और योजनाओं के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को सुचारु करना ही नेहरू का मुख्य उद्देश्य था। आधुनिक भारत के निर्माता एवं विश्व शांति के अग्रदूत के रूप में पं. जवाहरलाल नेहरू का नाम सदैव इतिहास में अमर रहेगा। उन्होंने कहा की नेहरू भारतीय राजनिति के मुख्य केंद्र बिंदु थे वे आधुनिक भारत के रचयिता थे,नेहरू जी नवीन भारत के अपने स्वप्न को साकार किये। नेहरू जी ने भारत देश को आर्थिक समाजिक और राजनितिक दृष्टि से उन्नत करने का महान कार्य किया जिसे ये देश कभी नहीं भूल सकता।
कांग्रेस प्रवक्ता राजेश शर्मा ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू के मार्गदर्शन में ब्लाक क्रमांक 5 पंडित जवाहर लाल नेहरू हॉस्पिटल सेक्टर 9 ,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा नेहरू नगर चौक,ब्लाक क्र 1 केम्प के द्वारा नेहरू चौक तथा सुपेला कोसा नगर ब्लाक के द्वारा नेहरू भवन सुपेला सहित भिलाई के सभी ब्लाकों में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री प.जवाहर लाल नेहरू जी की पुण्यतिथि मनाई गई।
सभी कार्यक्रमों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुये पूर्व मंत्री बीडी कुरैशी,अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी, वैशाली नगर से विधायक प्रत्याशी रहे बृजमोहन सिंह,पूर्व प्रदेश महामंत्री सीजू एंथोनी,सज्जन प्रसाद दीक्षित,समय लाल साहू,महामंत्री मुकेश चंद्राकर, पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष नरेश सागरवंशी, ब्लाक अध्यक्ष नंदकुमार कश्यप, रामा विश्वकर्मा, प्रमोद प्रभाकर, गौरव श्रीवास्तव, दानेश्वरी साहू, मोहन लाल गुप्ता, केशव चौबे, जोहान सिन्हा, जी राजू, दिवाकर भारती, दुर्गा प्रसाद साहू, राधेकान्त मिश्रा, मनोज मिश्रा, राजेश शर्मा, निरंजन बिसाई, जावेद खान, आर बी के राव, सत्यनारायण सिंह, राजेश साहू, लादू राम सिन्हा, धर्मेंद्र वैष्णव, लीलावर सिंह, मो शोहेब, शमशेर कांचा, लोकेश साहू, जय प्रकाश सोनी, सुभाष गुप्ता, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सरसीज घोष, रमेश पटेल, दुर्गेश ताम्रकार, समरवीर सिंह, बंटू शर्मा, ललित पाल, राजेन्द्र चौहान, राम अशरे, अशोक रामटेके, मोहन दलाई, इस्माईल खान, लालचंद वर्मा, नीतीश कश्यप, फिरोज खान, राजकुमार बंजारे, अब्दुल तहुर पवांर, अमरनाथ साहू, मित्र्युजय भगत, बलदाऊ पिपरिया, बद्री बघेल, प्रकाश चंद्र महापात्र, एस टी नारायण, रवि जोशी, दीदार भाई, वेंकट रमन्ना मूर्ति, मो सुल्तान रहन, जी याकूब, लखि नारायण सोनी, अखिलेश श्रीवास्तव, शेख अकरम, उत्पल दत्ता, ललित साहू, नीलिमा अली, मन्नान गफ्फार, विजय गुप्ता, रिंकू राजेश प्रसाद, बजरंगी लाल सिंह, जोहान लाल, उमर फारूक, संध्या यादव, गायत्री देवांगन, रवि मिश्रा, विनोद यादव, आनंद डोंगरे, अशोक रामटेके, अनिशा बघेल, मेरिक सिंह, निखिल कुमार, बबलू, सोनू, दिनेश पटेल, साबिर, प्रदीप साही, मनोज कुमार, हरीश, लीला सिंह सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता उपास्थित थे।
पंडित जवाहरलाल नेहरू की 57 वीं पुण्यतिथि: जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
