ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पांच सदस्यीय मंत्रियों की हाई पावर कमेटी की हुई बैठक… गरीबों, श्रमिकों और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए बनेगा नया कानून
Share
Notification Show More
Latest News
कल से भव्य मेले का आगाज: राजिम माघी पुन्नी मेले में हजारों श्रद्धालु करेंगे पुन्नी स्नान
कल से भव्य मेले का आगाज: राजिम माघी पुन्नी मेले में हजारों श्रद्धालु करेंगे पुन्नी स्नान, सीएम बघेल करेंगे उद्घाटन
February 4, 2023
कॉलेजियम की सिफारिश पर केंद्र सरकार की मुहर, सुप्रीम कोर्ट में हुई पांच नए जजों की नियुक्ति
February 4, 2023
विश्व कैंसर दिवस पर रायपुर में मैराथन, अस्पताल के कर्मियों व मेडिकल छात्रों ने लगाई दौड़
February 4, 2023
बजट 2023-24 : विशेषज्ञो ने बताया कैसा है यह बजट, कई बिंदुओं पर बताया नफा और नुकसान
February 4, 2023
5 करोड़ 80 लाख की लागत से तैयार राजीव सरोवर का सीएम बघेल ने किया लोकार्पण
5 करोड़ 80 लाख की लागत से तैयार राजीव सरोवर का सीएम बघेल ने किया लोकार्पण
February 4, 2023
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

पांच सदस्यीय मंत्रियों की हाई पावर कमेटी की हुई बैठक… गरीबों, श्रमिकों और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए बनेगा नया कानून

By @dmin Published October 12, 2020
Share
SHARE

रायपुर। केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि सुधार और श्रम कानूनों पर आज कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय हाईपावर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में केन्द्र सरकार के द्वारा लाए गए कानूनों से छत्तीसगढ़ के किसानों गरीबों, मजदूरों और उपभोक्ताओं पर पडऩे वाले प्रभावों और हितों की रक्षा कैैसे की जा सकती है। इस संबंध में गहन विचार-विमर्श हुआ। हाईपावर कमेटी में केन्द्र सरकार के द्वारा लाए गए नए कानूनों से छत्तीसगढ़ के लोगों के हितों की रक्षा के लिए विधानसभा के माध्यम से कानून बनाने पर भी प्रारंभिक चर्चा हुई। कृषि मंत्री ने कहा कि संविधान में कृषि राज्य सरकार का विषय है। इस पर कानून बनाने का अधिकार राज्य सरकार का है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में किसानों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार निरंतर कदम उठा रही है। किसानों के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। श्री चौबे ने कहा कि केन्द्र के कृषि कानून से यदि प्रदेश की धान खरीदी व्यवस्था प्रभावित होती है तो नया कानून बनाकर किसानों के धान खरीदने की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में विधि एवं परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया, सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम साय सिंह टेकाम, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत सहित संबंधित विभागों के सचिव भी शामिल हुए।
हाई पावर कमेटी के सदस्यों ने विचार विमर्श में कहा कि केन्द्र सरकार के नए कानूनों से कृषि व्यवस्था में पंूजीपतियों का नियंत्रण बढऩे के साथ ही महंगाई बढ जाएगी। समर्थन मूल्य में धान खरीदी और सार्वभौम पीडीएस प्रणाली में एक रूपए में गरीबों को चांवल वितरण भी प्रभावित होगा। किसानों की स्थिति अपने खेत में ही मजदूरों जैसी हो जाएगी इसलिए इन कानूनों से किसानों, उपभोक्ताओं और मजदूरों के शोषण से बचाने की जरूरत है। बैठक में इस बात पर भी सहमति व्यक्त की गई कि छत्तीसगढ़ के हितों की रक्षा के लिए संविधान के दायरे में रहकर विधि सम्मत कानून बनाया जाए, इसके लिए विधान सभा का विशेष सत्र आहूत की जाए।
बैठक में केन्द्र सरकार के नए कानूनों से प्रदेश के किसानों, मजदूरों और गरीबों पर पडऩे वाले प्रभावों की चर्चा हुई। चर्चा में कृषि सेक्टर में बड़ी कम्पनियों और कार्पोरेट जगत के लोगों की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के किसानों विशेष कर छोटे और मध्यम किसानों के हितों की रक्षा कैसे की जाए। इनके हितों की रक्षा के लिए छत्तीसगढ में कानून बनाए जाने की स्थिति में क्या-क्या प्रावधान रखा जाए। किसानों को अपना माल देश भर में बेचने का अनुभव नहीं है। ऐसी स्थिति में ट्रेडिंग कैसे कर पाएंगे, उनके हितों की रक्षा कैसे हो पाएगी। हाईपावर कमेटी में इस पर जोर दिया कि प्रदेश के किसानों को उनकी उपज के क्रय-विक्रय में कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। उन्हें उपज का वाजिब मूल्य मिलना चाहिए। बैठक में केन्द्र सरकार द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत व्यापारियों को भण्डारण की क्षमता असीमित किए जाने से गरीब उपभोक्ताओं पर पडऩे वाले विपरीत प्रभावों की भी चर्चा हुई। कमेटी के सदस्यों ने उपभोक्ताओं को सुगमता पूर्वक और सही कीमत पर आवश्यक वस्तु उपलब्ध हो, इस पर बल दिया।
बैठक में कांट्रेक्ट फार्मिंग से जमीन का भौतिक स्वरूप नहीं बदले, भूजल और बिजली का उपयोग किस तरह से हो। व्यापारियों पर राज्य शासन का किस प्रकार नियंत्रण हो। कांट्रेक्ट फार्मिंग के लिए एक साथ कितनी जमीन लिया जाना चाहिए। शेड्यूल एरिया में इनके लिए क्या प्रावधान हो सकते है, आदि के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। इसी प्रकार कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग से छोटे-छोटे किसानों और कम्पनियों के मध्य कोई विवाद होने पर किसानों को किस प्रकार मदद की जाए। बड़ी कम्पनियों और ट्रेडर्स से किस फार्मेट में जानकारी ली जाए। इलेक्ट्रानिक ट्रेडिंग का स्वरूप किस प्रकार होगा। मण्डी अधिनियम के तहत किन-किन नियमों का प्रावधान कर किसानों के हितों की रक्षा की जाए तथा बिचौलियों से किस तरह किसानों को गुमराह होने से बचाया जा सकता है, इस सभी विषयों पर कमेटी के सदस्यों ने सुझाव दिए।
हाई पावर कमेटी की बैठक में केन्द्र सरकार के श्रम कानून में बदलाव के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया। कारखाना मालिकों, संस्थाओं द्वारा श्रमिकों के हित में क्या-क्या कार्य किया जाना चाहिए सहित विभिन्न मुद्दो पर चर्चा की गई। इस मौके पर कृषि सचिव डॉ.एम. गीता, खाद्य सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, सहकारिता सचिव आर प्रसन्ना, सचिव श्रम अन्बलगन पी., विधि विभाग के प्रमुख सचिव एनके चंद्रवंशी और श्रमायुक्त एल एक्स मेनन, प्रबंध संचालक मण्डी बोर्ड हिमशिखर गुप्ता सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

कल से भव्य मेले का आगाज: राजिम माघी पुन्नी मेले में हजारों श्रद्धालु करेंगे पुन्नी स्नान, सीएम बघेल करेंगे उद्घाटन

कॉलेजियम की सिफारिश पर केंद्र सरकार की मुहर, सुप्रीम कोर्ट में हुई पांच नए जजों की नियुक्ति

विश्व कैंसर दिवस पर रायपुर में मैराथन, अस्पताल के कर्मियों व मेडिकल छात्रों ने लगाई दौड़

बजट 2023-24 : विशेषज्ञो ने बताया कैसा है यह बजट, कई बिंदुओं पर बताया नफा और नुकसान

5 करोड़ 80 लाख की लागत से तैयार राजीव सरोवर का सीएम बघेल ने किया लोकार्पण

@dmin October 12, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Atul Parvat meets State BJP President Vishnudev Sai… Meaningful discussion about organization प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय से मिले अतुल पर्वत….. संगठन को लेकर हुई सार्थक चर्चा
Next Article देश में कोरोना के मामलों में बड़ी गिरावट, 24 घंटे में सामने आए 55342 नए मामले…

Ro. No. – 12276/16

क्रमांक 4368/विप-इवेंट/टूरि.बो./2023

Ro. No.-12294/16

#bhilai #news #durgpolice #reporter #mirajcinema #talkies
आखिर क्यों बंद हुआ Miraj Cinema | KP News
Subscribe

Advertisement

Advertisement

You Might Also Like

कल से भव्य मेले का आगाज: राजिम माघी पुन्नी मेले में हजारों श्रद्धालु करेंगे पुन्नी स्नान

कल से भव्य मेले का आगाज: राजिम माघी पुन्नी मेले में हजारों श्रद्धालु करेंगे पुन्नी स्नान, सीएम बघेल करेंगे उद्घाटन

February 4, 2023

कॉलेजियम की सिफारिश पर केंद्र सरकार की मुहर, सुप्रीम कोर्ट में हुई पांच नए जजों की नियुक्ति

February 4, 2023

विश्व कैंसर दिवस पर रायपुर में मैराथन, अस्पताल के कर्मियों व मेडिकल छात्रों ने लगाई दौड़

February 4, 2023

बजट 2023-24 : विशेषज्ञो ने बताया कैसा है यह बजट, कई बिंदुओं पर बताया नफा और नुकसान

February 4, 2023
Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?